अनंत चतुर्दशी आज है, जानिए शुभ तिथि व शुभ मुहूर्त और विधि

राजेन्द्र गुप्ता

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है। गणेश चतुर्दशी से आरंभ हुआ यह पर्व अनंत चतुर्दशी तक चलता है। इस दिन बप्पा को विदा किया जाता है और उनको पवित्र नदी में विसर्जन किया जाता है। शास्त्रीय नियमों के अनुसार, गणेश चतुर्दशी पर जब बप्पा को घर में विराजमान किया जाता है तो डेढ़ दिन, ढाई दिन, पांच दिन, सात  दिन या फिर 11 दिन तक अपने घरों में स्थापित किया जाता है। 11वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विधि विधान से विदा किया जाता है।

अनंत चतुर्दशी 2025 कब है?

अनंत चतुर्दशी तिथि का आरंभ छह सितंबर को सुबह 3 बजकर 14 मिनट पर आरंभ होगी और सात सितंबर को मध्यरात्रि एक बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। शास्त्रों के अनुसार, उदय तिथि के हिसाब से छह सितंबर को ही अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन करने का मुहूर्त

  • शुभ चौघड़िया सुबह में 7 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक।
  • लाभ चौघड़िया दोपहर में 1 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक।
  • अमृत चौघड़िया दोपहर में 3 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक।
  • लाभ चौघड़िया शाम में 6 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 3 मिनट तक।
  • पंचांग के अनुसार, इन शुभ मुहूर्त में किसी भी समय आप गणेश विसर्जन कर सकते हैं।

गणेश विसर्जन की विधि

  • गणेश विसर्जन के दिन बप्पा को विदा करने से पहले स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाकर गणेश जी के मंडप के सामने आसन पर बैठकर गणेश मंत्र गं गणपतयै नम: का जप करें।

इसके बाद गणेश जी को अक्षत, फूल, धूप, धन अर्पित करें।

फिर गणेश जी की आरती करें और गणेश चालीसा का पाठ करें और गणेश जी को भोग लगाए। अंत में पूजा में हुई भूल चूक के लिए माफी मांगे और गणेश जी को अपने घर के पास किसी पवित्र नदी में गणेश जी का विसर्जन कर दें।

Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
homeslider Religion

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं […]

Read More
homeslider Religion

रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च

आचार्य राजीव शुक्ला  साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है, ऐसे में आचार्य राजीव शुक्ला से जानते हैं। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में […]

Read More