जमीन सौदे के विवाद में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फंसी

लखनऊ। फिल्म स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों एक मामले की वजह से मीडिया की सुर्ख़ियों में है। दरअसल सुहाना खान ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के थाल नाम के गांव में एक कृषि जमीनी खरीदी थी। इस जमीन का सौदा 12.91 करोड़ में 30 मई, 2023 को हुआ था। इसका मतलब यह कि जमीन दो साल पहले खरीदी गई थी। यह सौदा इसलिए विवाद में आ गया है क्योंकि लोकल अथॉरिटीज अब यह जांच कर रही है कि क्या इस एग्रीकल्चर लैंड का स्टेटस बदलने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन हुआ था?

जमीन के सौदे की जांच चल रही है,

अभी इस मामले की जांच चल रही है। अलीबाग के तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी गई है। दरअसल, भारत में Agricultural Land को खरीदने और बेचने के लिए कुछ नियम तय हैं। कृषि जमीन खरीदने के लिए खरीदार का किसान होना जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति के पास किसान होने का सर्टिफिकेट है तो वह आसानी से कृषि जमीन खरीद सकता है। अगर कोई व्यक्ति किसान है, लेकिन उसके पास इसका सर्टिफिकेट नहीं है तो वह रेवेन्यू ऑफिस या सरकारी वेबसाइट के जरिए यह सर्टिफिकेट हासिल कर सकता है।

कृषि जमीन खरीदने के नियम काफी सख्त

इंडिया में कृषि जमीन खरीदने के नियम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं। हालांकि, सभी राज्यों में खरीदार का किसान होना जरूरी है। तमिलनाडु में कृषि जमीन खरीदने के लिए किसी तरह की खास शर्त नहीं है। कोई व्यक्ति वहां कृषि जमीन खरीद सकता है। लेकिन, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में कृषि जमीन खरीदने के नियम काफी सख्त हैं। इन राज्यों में कृषि जमीन खरीदने के लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं होने पर सौदा रद्द हो सकता है। इसका मकसद जमीन को कृषि कार्य के लिए बचाए रखना है।

सुहाना खान को डॉक्युमेंट में किसान बताया गया

बताया जाता है कि जमीन को खरीदने के लिए जो डॉक्युमेंट पेश किया गया, उसमें सुहाना खान को किसान दिखाया गया है। पुलिस के रेजिडेंट डिप्टी कमिश्नर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला इसलिए गंभीर हो जाता है क्योंकि यह जमीन कृषि के लिए सरकार की तरफ से एलॉट की गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सुहाना खान ने इस जमीन को खरीदने के लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया। कुछ खबरों में कहा गया है कि सुहाना ने तीन बहनों-अंजलि, रेखा और प्रिया से यह जमीन खरीदी थी। तीनों बहनों को यह जमीन उनके मातापिता से विरासत में मिली थी।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा सच

यह जमीन डेजा वू फॉर्म के नाम में ट्रांसफर हुई है। यह कंपनी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की मां और बहन की है। सुहाना ने इस जमीन को खरीदने के लिए 77.46 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई थी। सुहाना और उनके पिता शाहरुख खान ने अभी इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है। बताया जाता है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सुहाना खान की तरफ से कृषि जमीन खरीदने के लिए तय प्रक्रिया का पालन हुआ है या नहीं।(BNE)

Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति […]

Read More
Entertainment

विष्णु मांचू ने दुबई में फंसे होने का वीडियो किया पोस्ट, तनाव का माहौल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य हमलों का असर अब आम नागरिकों और विदेशी यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर वहां के भयावह हालात […]

Read More