वन डे में केवल भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, केवल एक विदेशी आसपास

Untitled 2 copy 1
  • सचिन, सौरव की जोड़ी के नाम है एकदिवसीय मैचों का यह अनोखा रिकॉर्ड
  • रोहित विराट की जोड़ी भी तेंदुलकर और गांगुली की तरह अव्वल

नया लुक मीडिया डेस्क

बात अगर एक दिवसीय मैचों की हो तो भारतीय टीम का जलवा सबसे अव्वल साबित होता है। कपिल देव की अगुआई में साल 1983 में सूर्य की तरह अपनी आभा बिखेरनी वाली टीम अभी तक कई वजहों से शीर्ष पर रहती है। उसी रिकॉर्ड में एक रिकॉर्ड यह भी है, जिसमें केवल एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। सचिन सौरव की जोड़ी इस सूची में पहले और दूसरे नंबर पर कायम है। वहीं रोहित विराट कोहली की रोको जोड़ी भी इस सूची में शामिल है। बात विदेशी खिलाड़ी की करें तो डेविड वॉर्नर के अलावा कोई और खिलाड़ी शामिल नहीं होते हुए दिखता है। यह रिकॉर्ड कुछ और नहीं बल्कि एक साल में सात शतक ठोकने का है। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। सचिन ने वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं, सचिन ने साल 1998 में 34 मैचों में 9 शतक जड़ दिए थे। उन्होंने इस दौरान 1894 रन भी बनाए थे। सचिन का इस साल स्ट्राइक रेट 102.16 का था।

सौरव गांगुली  : भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, गांगुली ने साल 2000 में 32 मैचों में सात शतक जड़े थे, इस दौरान उन्होंने 56.39 की औसत से 1579 रन बनाए थे। गांगुली ने इस साल लगभग 83 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

रोहित शर्मा : भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है, रोहित ने साल 2019 में कुल 7 जड़ दिए थे। इस दौरान उन्होंने 28 मैचों में 57.31 की औसत से 1490 रन ठोक डाले थे। रोहित का इस साल स्ट्राइक रेट लगभग 90 का था।

डेविड वॉर्नर : इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चौथे स्थान पर हैं, वॉर्नर ने साल 2016 में वनडे में सात शतक ठोक दिए थे। इस दौरान वॉर्नर ने 63.09 की औसत से 1388 रन बनाए थे। वॉर्नर ने इस साल 105.47 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

विराट कोहली : विराट कोहली 6 शतक के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, कोहली ने साल 2017 में 26 मैचों में 76.84 की औसत से 1460 रन बनाए थे। जिसमें छह शतक शामिल थे। कोहली का इस दौरान 99.12 का स्ट्राइक रेट था।

IPL 2026
Sports

IPL में पंजाब किंग्स की हार से बढ़ा तनाव, प्रीति जिंटा ने अफवाहों पर जताई नाराजगी

IPL 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम ने सीजन की शुरुआत लगातार जीत के साथ की थी और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार हार के बाद अब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना […]

Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

Vaibhav Suryavanshi : रोटी बनाते हुए युवा क्रिकेटर ने जीता फैंस का दिल

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका एक बेहद मजेदार और दिलचस्प वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान […]

Read More
IPL  2026
Sports

ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा मुकाबला, टॉप पांच में चार भारतीय बल्लेबाज शामिल

IPL  2026 में ऑरेंज कैप की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। हर मुकाबले के साथ बल्लेबाजों के बीच रन बनाने की होड़ और तेज होती जा रही है। इस समय सबसे खास बात यह है कि ऑरेंज कैप की टॉप पांच सूची में चार भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी जगह बनाई है। […]

Read More