New GST Rates : 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा? ये रही पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। नए GST सुधारों के तहत कई वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है, जिससे ये चीजें सस्ती होंगी। सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए GST में बड़ा परिवर्तन किया है। इस नए रेट के आ जाने से कई वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी और आम आदमी को इसका बड़ा लाभ मिलने लगेगा। रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो जाएगी। अब GST की सिर्फ दो दरें पांच और 18 प्रतिशत होंगी। GST दरों में इस बदलाव से ब्रेड, पराठा और दूध से लेकर AC और कार तक सस्ते होंगे। पिछले एक साल से लंबित स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पर लगने वाले 18 प्रतिशत GST को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

  1. रोजमर्रा की वस्तुएं: हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, टॉयलेट सोप, दांतों के ब्रश, शेविंग क्रीम, मक्खन, घी, चीज, पैक्ड नमकीन, भुजिया, मिश्रित स्नैक्स, बच्चों की फीडिंग बोतल, नैपकिन और क्लिनिकल डायपर (जीएसटी 18 प्रतिशत या 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत)
  2. कृषि से जुड़ी चीजें: ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के टायर और पार्ट्स, बायोपेस्टिसाइड्स, माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, स्प्रिंकलर, मृदा तैयारी और फसल कटाई की मशीनें (जीएसटी 18 प्रतिशत या 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत।
  3. स्वास्थ्य सेवाएं: व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी खत्म. थर्मामीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स, डायग्नोस्टिक किट्स और रिएजेंट्स, कॉरेक्टिव चश्मे (जीएसटी 5 प्रतिशत या 0 प्रतिशत।
  4. वाहन: पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड, LPG, CNG कारें, डीजल और डीजल हाइब्रिड कारें (कुछ सीमाओं तक), तीन पहिया वाहन, 350 सीसी तक की मोटरसाइकिल, मालवहन वाहन (जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत।
  5. शिक्षा सामग्री: मानचित्र, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन, पेस्टल, व्यायाम पुस्तकें, नोटबुक, इरेजर (जीएसटी खत्म)
  6. इलेक्ट्रॉनिक्स: एयर कंडीशनर, टीवी (32 इंच से ऊपर के LED और LCD सहित), मॉनिटर, प्रोजेक्टर, डिशवॉशिंग मशीन (जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत।

क्या होगा महंगा?

लग्जरी और हानिकारक वस्तुएं: पान मसाला और तंबाकू जैसे उत्पादों पर फिलहाल 28 प्रतिशत जीएसटी और अतिरिक्त सेस लागू रहेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जब तक राज्यों का कर्ज चुकता नहीं होता, तब तक यह व्यवस्था रहेगी। बाद में इन पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, लेकिन कोई अतिरिक्त ड्यूटी नहीं होगी।

बड़ी कारें : 1200 सीसी से ज्यादा की पेट्रोल कारों और 1500 सीसी से ज्यादा की डीजल कारों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

नई दरों के लागू होने से और क्या राहत मिलेगी?

सरकार ने कारोबारियों के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन को आसान कर दिया है। अब तीन दिन में रजिस्ट्रेशन मिलेगा, जिससे छोटे व्यापारियों और MSME को फायदा होगा।

Business

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज महानगरों में क्या है गोल्ड का रेट

बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसका असर घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में साफ नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में अच्छी तेजी दर्ज की गई। सुबह करीब 11 बजे के आसपास जून डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत पिछले सत्र की […]

Read More
Business

ICICI प्रू GPP फ्लेक्सी: रिटायरमेंट के लिए जीवनभर की गारंटीड आय का भरोसा

वाराणसी।  बढ़ती जीवन प्रत्याशा और महंगाई के दौर में सुरक्षित रिटायरमेंट प्लानिंग आज हर व्यक्ति की प्राथमिक जरूरत बनती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की 2025 मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार, भारत में औसत जीवन प्रत्याशा 1990 के 58.6 साल से बढ़कर 2023 में 72 साल हो चुकी है। वहीं सरकारी आंकड़े बताते […]

Read More
Business

अमेरिका में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चार डॉलर पार, वैश्विक तेल संकट बढ़ा

मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ने और ईरान पर अमेरिका-इज़राइल हमलों के बाद वैश्विक तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। अमेरिकी ऑटो एसोसिएशन AAA के अनुसार, अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 2022 के बाद पहली बार 4 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गई है। वर्तमान में यह 4.02 डॉलर प्रति गैलन दर्ज की गई […]

Read More