ताल में डूबकर मछुआरे की मौत

Death
  • निगोहां थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र स्थित लालता खेड़ा मजरा रामदासपुर में मछली का शिकार करते समय एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

निगोहां थाना क्षेत्र लालता खेड़ा मजरा रामदासपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अमृत लाल पुत्र गुरू प्रसाद बुधवार को गांव के तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया।
बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के लिए जैसे अमृत लाल ने तालाब में डाला कि पैर फिसलने के बाद वह गहराई में चला गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अमृत लाल को तालाब से निकलवाकर इलाज के अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर। पुलिस का दावा है मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं स्थानीय लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही। वहीं बेटे की मौत से गुरू प्रसाद के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More