40 दिन में नौ बार इस मासूम को डसा सांप, अभी भी है जिंदा

6690d2c52b4c4

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है, यहां की रहने वाली 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा को सांप ने 40 दिनों के भीतर नौ बार डसा है। बार-बार सांप के डसने से परिवार के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं, वही, गांव वाले घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिराथू तहसील के भैसहापुर गांव के रहने वाले राजेंद्र मौर्या की 15 वर्षीय पुत्री रिया मौर्या को नौ बार सांप ने डस लिया। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे। सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज जारी है, चिकित्सक उसे खतरे से बाहर बता रहे हैं।

बार-बार डस रहा है सांप

बताया गया है कि रिया के साथ हुई सर्प दंश की घटना को लेकर बताया जा रहा है। कि 22 जुलाई को पहली बार सांप ने डस लिया था। उस दौरान किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से स्वस्थ होने के बाद वह वापस अपने घर लौट आई थी। इसके बाद 13 अगस्त को फिर रिया सर्प दंश की शिकार हो गई। इसके बाद उसे फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज होने के बाद वह वापस घर लौट गई। इसके बाद सांप के काटने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो लगातार चलता रहा, रिया जितनी बार इलाज करवा करके घर लौटती सांप (Snake) उसे खोज कर काट लेता। रविवार को सांप ने रिया को फिर डस लिया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस के जरिए किशोरी को लेकर सिराथू CHC पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया।

हैरानी जता रहे हैं लोग
मौर्या के साथ लगातार हो रही सर्प दंश की घटना को लेकर रिया के परिवार वाले जहां परेशान है, वही गांव वाले परेशानी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं! लोग यह सोचने के लिए मजबूर है कि आखिर ऐसी कौन सी बात है कि सांप बार-बार रिया को निशाना बना रहा है?

ये भी पढ़े

सिपाही पति को छोड़ प्रेमी संग गुलछर्रे उड़ा रही थी सिपाही पत्नी, तभी आ गया पति… फिर जो हुआ वो जानकर रह जाएंगे सन्न

क्या कहता है वन विभाग

मामले में DFO पंकज कुमार शुक्ला ने पत्रकारों के सामने कैमरे पर बोलने से मना कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम सांपों को पकड़ने के लिए अलर्ट है। गांव में सांप पकड़ने के लिए टीम रवाना की गई है, बार-बार सांप के काटने की वजह के बाबत DFO ने कहा कि अमूमन, सांप बिना वजह के नहीं काटते हैं, कई बार ऐसा होता है कि सांप आत्मरक्षा में काटते हैं, या फिर किन्ही कारणों से लड़की ने सांप की प्राइवेसी भंग कर दी होगी।

गरीब का घर सांपों का आशियाना

बताया जाता है कि, राजेंद्र मौर्य का घर कच्ची मिट्टी का बना हुआ है, जिसमें तमाम बिल बने हुए हैं, ऐसे में दीवारों के बिल में सांपों का बसेरा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वही, घर के आसपास गंदगी और झाड़ी भी कहीं ना कहीं सांपों को आश्रय देने में अहम भूमिका निभाती है। वीडियो में सुनिए सीएमओ का बयान व देखिए रिया का घर।

बोले CMO : मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार ने बताया कि किशोरी का घर कच्ची मिट्टी से बना हुआ है, जिसके बिलों में सांपों के रहने की उम्मीद बढ़ जाती है। बरसात के समय ऐसी स्थिति ज्यादा उत्पन्न होती है। किशोरी को सर्प दंश की सूचना पर मिलने पर सिराथू सीएससी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अरुण तिवारी और डॉक्टर औचित्य सिंह को पीड़िता के घर भेजा था। बार बार सांप ने डस लिया का जवाब देते हुए कहा कि यदि जहरीले सांप ने डसा होता तो स्थिति दूसरी होती।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है दीपोत्सव: CM योगी CM ने कहा- उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूर्ण रूप से सज्जित है […]

Read More