बाराबंकी: इंसाफ की जगह छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं को मिली पुलिस की लाठियां, कई घायल

barabanki police
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज, मंडलायुक्त और आईजी रेंज अयोध्या जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे रामस्वरूप विश्वविद्यालय
  • सीओ के अलावा इंस्पेक्टर नगर कोतवाली व चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी जिले श्रीराम स्वरूप स्मारक विश्वविद्यालय में सोमवार को पुलिस द्वारा छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं लाठी चार्ज करने के मामले ने बड़ा रूप अख्तियार कर लिया है। करीब दो बजे छात्र और ABVP  कार्यकर्ता पुलिस की लाठी से जख्मी हुए थे। सोमवार देर रात प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल लिया। इसके बाद इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले में आलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कहा कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश और उनका कड़ा रुख देखते हुए सीओ नगर हर्षित चौहान को पद से हटा दिया गया है, जबकि इंस्पेक्टर नगर कोतवाली रामकिशन राणा, चौकी प्रभारी गदिया समेत चौकी की पूरी पुलिस फोर्स को लाइन हाजिर कर दिया ‌ इस मामले की जांच आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद अयोध्या मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छानबीन के लिए रामस्वरूप विश्वविद्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डिग्री संबंधी मामले और लाठीचार्ज की घटनाओं को लेकर विश्वविद्यालय परिसर का जायजा लिया और सुबूत जुटाए।

सनद रहे कि लाठीचार्ज से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिस एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है। अखिलेश यादव ने लिखा कि बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज, सरकार की नाकामी और हताशा की निशानी बताया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद की बैठक में भी इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने अयोध्या मंडलायुक्त से रामस्वरूप विश्वविद्यालय की डिग्री संबंधी मामले की रिपोर्ट और आईजी अयोध्या से लाठीचार्ज की पूरी रिपोर्ट मांगी है। जिसको लेकर अयोध्या मंडलायुक्त और आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार मंगलवार दोपहर जांच-पड़ताल के लिए रामस्वरूप विश्वविद्यालय पहुंचे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More