- धमाके की चपेट में आकर एक जानवर की मौत
- डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे
- गुडंबा क्षेत्र के बेहटा कस्बे में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र स्थित बेहटा कस्बे में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से पटाखा कारखाना मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक 50 वर्षीय आलम व 48 वर्षीय पत्नी मुन्नी की मौत हो गई, जबकि आलम के 22 वर्षीय बेटा इरशाद, 22 वर्षीय नदीम पुत्र शरीफ, 35 वर्षीय जैद, 32 वर्षीय इरम व 25 वर्षीय हूरजहां गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी कि इसी इलाके में रहने वाले मुन्ना नाम के मकान में विस्फोट हो गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के के लिए गोदाम में रखे पटाखा इधर उधर कर रहे थे कि इसी दौरान विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आकर एक जानवर की मौत हो गई। हालांकि इस बाबत पुलिस के आलाधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद DCP पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पंकज सिंह, एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह सहित कई पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
