हादसे खोल रहे पुलिस-फायर रिपोर्ट की कलई, आज से नहीं बहुत पहले से बारूद के ढेर पर है राजधानी लखनऊ

  • वारदात के बाद टूटती है पुलिस-प्रशासन की नींद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कुछ साल पहले चिनहट कस्बे में आतिशबाज रहीम बख्श के बेटे की मौत

वर्ष 2004  :  मोहनलालगंज के मऊ गांव में विस्फोट तीन घायल

28 सितंबर 2006 :  चिनहट कस्बे में हुए विस्फोट चर्चित आतिशबाज टिन्ना और उनके पोती की मौत

12 अगस्त 2007 :  काकोरी के मौदा गांव में पटाखे में आग लगने से एक बच्चे की मौत

नौ अक्टूबर 2008 : बंथरा में दशहरा मेले आतिशबाजी में विस्फोट, अयोध्या प्रसाद नाम के शख्स की मौत

17 अक्टूबर 2009 : चिनहट क्षेत्र के मल्हौर रेलवे स्टेशन के फाटक पर पटाखे की बोरी में विस्फोट, दंपति की मौत

18 जून 2012  : पारा क्षेत्र घर के भीतर विस्फोट, दो की मौत

12 सितंबर 2012 :  मोहनलालगंज के कनकहा गांव में विस्फोट, दो महिलाओं की मौत

28 सितंबर 2012 :  पारा क्षेत्र के बादल खेड़ा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट दो की मौत

वर्ष 1998 :  मोहनलालगंज के सिसेडी कस्बे में विस्फोट, तीन की मौत,

27 अक्टूबर 2004 :  गोसाईगंज में एक की मौत

सात अक्टूबर 2004 : कल्ली पश्चिम में विस्फोट, तीन की मौत

मई 2008 :  जैती खेड़ा तिराहे पर विस्फोट, एक की मौत

20 सितंबर 2017  :  मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित सिसेडी निवासी आतिशबाज खलील के मकान में विस्फोट, खलील सहित आधा दर्जन लोगों की मौत

31 अगस्त 2025  :  गुडंबा क्षेत्र स्थित बेहटा कस्बे में आतिशबाज आलम के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आलम और उनकी पत्नी मुन्नी की मौत, कई घायल

यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी यहां कई बार अवैध रूप से धड़ल्ले से चल रही पटाखा कारखानों में विस्फोट हुआ और कईयों लोगों की जानें गईं। खास बात यह है कि दीपावली का पर्व करीब आते पटाखों का अवैध कारोबार राजधानी लखनऊ एवं उसके आसपास क्षेत्रों में धड़ल्ले से शुरू हो जाता है। गुडंबा क्षेत्र स्थित बेहटा कस्बे में जिस गोदाम में विस्फोट हुआ, वहां मानक से अधिक पटाखे और बारूद रखें जाने की बात सामने आ रही है। यह रविवार को गुडंबा क्षेत्र में हुई घटना का मामला इससे पहले हुई कई घटनाएं होने के बावजूद भी पुलिस-प्रशासन की ढिलाई से अवैध पटाखों का कारोबार बदस्तूर जारी है और हर साल कई बेगुनाह जान गंवा देते हैं ‌बारूद के ढेर पर बैठे इन इलाकों में इसका फलता-फूलता कारोबार प्रशासनिक लापरवाही का भी मुख्य कारण है।

गुडंबा क्षेत्र स्थित बेहटा कस्बे में में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और इस दौरान दंपति की हुई मौत ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की पोल खोल दी। सूत्र बताते हैं कि राजधानी लखनऊ के आसपास, काकोरी, इटौंजा, अमानीगंज महोना, बीकेटी, मड़ियांव, चिनहट, गोसाईगंज, माल, मोहनलालगंज, पारा सहित कई इलाकों में धड़ल्ले से अवैध तरीके पटाखा कारखाने चल रहे हैं। स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग की नींदे उस समय टूटती है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है। इसकी बानगी गुडंबा क्षेत्र स्थित बेहटा कस्बे में हुई घटना है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More