इंदिरा नगर पुलिस को मिली कामयाबी, महिलाओं के गले से चेन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश

  • दो लुटेरे गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से महिलाओं के गले से चेन छीनने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए इंदिरा नगर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को इनके पास से लूटी गई सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। DCP पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि बीते 22 अगस्त 2025 को इंदिरा नगर क्षेत्र के तकरोही क्षेत्र स्थित सियाराम कालोनी निवासी योगेन्द्र पाल ने लिखित तहरीर देकर बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से चेन छीनकर भाग निकले।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली दो युवक संदिग्ध हालात में क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर इंदिरा नगर और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दो लोगों को दबोच लिया। DCP  पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम अहान अली और साहिल अली निवासी हसनगंज क्षेत्र स्थित पकड़िया बताया। DCP  पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक, आरोपितों के पास से महिला की सोने की चेन और पीली धातु बरामद हुई है। साथ ही घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों राह चलती महिलाओं चेन लूटकर भाग निकलते हैं। DCP पूर्वी ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More