शादी के 22 साल बाद छह बच्चों की मां 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार

लखनऊ। रायबरेली के गुरबक्श गंज में छह बच्चों की मां 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार, घर से आभूषण और 60 हजार रुपए नगद ले गई पत्नी, पति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार। दशकों पूर्व गजल गायक कलाकार जगजीत सिंह के द्वारा गाए गए गाने के बोल कि होठों से छू लो तुम की अगली पंक्तियों में “ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन” की लाइनें चरितार्थ हो गई है। 40 वर्षीय महिला गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक को दिल दे बैठी, उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली यह बात रही कि अपने प्यार के आगे छोटे-छोटे मासूमों से अपने मातृत्व की बलि चढ़ा दी। गांव के रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई है। महिला को जब इश्क का जुनून सवार हो तब उसने एक बार भी नहीं सोचा कि जिन बच्चों को उसने पाल पोस कर बड़ा किया है, अभी उनके देखभाल की जिम्मेदारियां खत्म नहीं हुई है। चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली में देखने को मिला है, छः बच्चों की मां 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बच्चों की देखभाल के लिए पति ने पत्नी को वापस दिलाए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़े

सावधान! लव जेहाद का एक तरीका यह भी, मुस्लिम लड़कियां सहेली बनाकर हिन्दू युवतियों का करवा रहीं बलात्कार

मिली जानकारी के अनुसार गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला गांव के रहने वाले प्रेमी रामू के साथ फरार हो गई है। पत्नी को वापस लाने के लिए पति दर-दर की ठोकरे खा रहा है। स्थानीय पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर उच्च अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई है। पीड़ित पति का बयान सोशल मीडिया के जरिए वायरल हो रहा है।

अब जानिए पूरा मामला

गौरतलब है कि पीड़ित पति के मुताबिक 22 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था, वर्तमान में उसकी पत्नी 6 बच्चों की मां है। 21 अगस्त को पत्नी घर से सब्जी लेने के बहाने बाजार निकली थी, इसके बाद वापस लौट कर घर नहीं आई। पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी रामू से फोन पर लगातार बात करती थी। यह बात उसे अच्छी नहीं लगी, उसने पत्नी से मोबाइल छीन लिया था। जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। 21 अगस्त को पत्नी सब्जी लाने के लिए घर में बोल कर बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद रामू के साथ फरार हो गई। वापस घर न पहुंचने पर बाजार से लेकर गांव तक उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला।

जेवर और नगदी लेकर फरार

पति का आरोप है कि घर में जितना भी सोने चांदी का जेवर उपलब्ध था, वह सब अपने साथ ले गई है, घर में 60 हजार रुपए रखे हुए थे जाने के दौरान उसे भी उठा ले गई है।

स्थानीय पुलिस में नहीं हुई सुनवाई

पीड़ित पति का आरोप है कि मामले में कार्रवाई के लिए गुरबक्श गंज पुलिस स्टेशन पर शिकायती पत्र दिया था। लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं की गई। स्थानीय पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय पहुंच कर अधिकारियों से गुहार लगाई है। किसी भी दशा में हमें न्याय मिलना चाहिए।

ये भी पढ़े

लड़की लेकर भाग गया दो बच्चों का बाप, पत्नी की हत्या करके गटर में फेंकने की धमकी

मां के लिए तड़प रहे हैं बच्चे

गया दीन के मुताबिक पत्नी के चले जाने से छोटे-छोटे बच्चे मां के लिए तड़प रहे हैं, छोटे-छोटे बच्चों को मां के जल्द लौट आने का झूठा आश्वासन देकर रोज समझाना पड़ता है। 18 वर्षीय बड़ा बेटा तो सारी परिस्थितियों को समझ रहा है, लेकिन छोटे-छोटे बच्चे मां की गोद वापस पाने के लिए तड़प रहे हैं, जिन्हें अब मुझसे संभाला नहीं जा रहा है।

Uttar Pradesh

नौतनवां डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। महराजगंज जिले के नौतनवां नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद स्मारक डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य जितेंद्र नाथ चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

शिक्षक से किसान नेता बने दिलीप कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां निवासी एवं शिक्षक दिलीप कुमार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।स्वागत समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने […]

Read More