पुलिस महानिदेशक नें दिया पुलिस कर्मियों के परिजनों को बीस करोड़ की सैलरी का पैकेज

  • एक कार्यक्रम में बितरित किये चेक, तमाम अफसर रहे मौजूद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा नें पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत करीब 20 करोड़ रूपये के चेक प्रदान किये।यह चेक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अलग-अलग तिथियों में मृत पुलिस कर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों एवं दुर्घटना में विकलांग पुलिस कर्मियों को बैंक ऑफ बड़ौदा नें पुलिस सैलरी पैकेज के तहत के स्वीकृत धनराशि का चेक दिया।जिन पुलिस कर्मियों के आश्रितो को शैलरी पैकेज दिया गया। उनमे उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के परिजनों को 2.00 करोड़ रूपये का चेक दिया गया। वही उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया। वही उप निरीक्षक नीरज कुमार के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।इसके अलावा उप निरीक्षक शेषनाथ सिंह यादव के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक दिया गया।उप निरीक्षक रवि कुमार दीक्षित के परिजनों को 90 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।महिला उप निरीक्षक नेहा शुक्ला के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।मुख्य आरक्षी भोजराज शर्मा के परिजनों को 95 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।मुख्य आरक्षी अनिल कुमार के परिजनों को 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।आरक्षी शाहरूख हसन के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।आरक्षी अभय कुमार के परिजनों को 1.90 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।महिला आरक्षी रूचि रानी के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।

फायरमैन गयूर के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।आरक्षी मयंक कुमार के परिजनों को 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार को 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।इस मौके पर एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश व एडीजी भवन आर0के0 भारद्वाज सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबन्धक शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप महाप्रबन्धक कमलेश राठौर, शाखा प्रबन्धक शिशिकांत सिंह मौजूद थे।

पर्ल्स एग्रोटेक का डारेक्टर गुरजंत सिंह गिल मोहाली से गिरफ्तार

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW.) नें पर्ल्स एग्रोटेक कारपोरेशन लिमिटेड (PACL) के डायरेक्टर गुरजंत सिंह गिल को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया है। डीजी नीरा रावत नें बताया कि पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड नामक कंपनी का रजिस्ट्रेशन दिनांक 25 अक्टूबर 2011 को ROC  राजस्थान से था, जिसका कारपोरेट कार्यालय बारा खंभा रोड नई दिल्ली है। इस कंपनी के निदेशक गुरजंत सिंह गिल नें अपने सहयोगी संचालकों और निदेशकों के साथ मिलकर भारत के 10 राज्यों- उत्तर प्रदेश असम, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़ में कम्पनी की शाखाएं खोली गयी।डीजी नीरा रावत नें बताया कि इस कम्पनी नें भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 45 के अन्तर्गत एन0बी0एफ0सी में पंजीकरण कराये बिना बैंकिग कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। कंपनी नें उ0प्र0 में महोबा, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, जालौन आदि जनपदों में अपनी शाखाएं खोलकर जनता में आकर्षक एवं लोक-लुभावन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके भूखंड (प्लॉट) देने के नाम पर जनता से आर0डी0 एवं0 एफ0डी0 के रूप में भारी धनराशि जमा करायी गयी तथा उसकी बॉन्ड रसीदें जारी की गयी। इस प्रकार कम्पनी नें भारत के 10 राज्यों में खोली गयी शाखाओं में निवेशकों का लगभग 49 हजार करोड़ रूपया जमा कराया गया परन्तु बाद में कंपनी नें निवेशकों को न तो भूखंड(प्लाट) या अन्य लाभ दिया गया और न ही उनके जमाधन को वापस किया गया।

डीजी नीरा रावत नें बताया कि जालौन जिले की पीएसीएल कंपनी की शाखा के लाखों रूपये संचालकगणों व निदेशकगणों नें गबन कर लिये जाने के सम्बन्ध में उप्र शासन नें EOW को जांच प्रदान की। जांच में सत्यता पाये जाने के बाद थाना EOW  कानपुर पर धारा 409/420/467 /468/471/120 बी आईपीसी का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसकी विवेचना EOW  द्वारा की जा रही है।डीजी नीरा रावत नें बताया कि EOW नें आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत वांछित आरोपी गुरजंत सिंह गिल को को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More