भूटान में भारत के सहयोग से जलविद्युत परियोजना हुई पूरी, 40% बढ़ी उत्पादन क्षमता

315d9fb7 5960 4e00 a00b 0929e300382c

थिम्पू। भारत के सहयोग से भूटान में जारी 1020 मेगावाट पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना की यूनिट 6 (170 मेगावाट) को पावर ग्रिड के साथ सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है। इस अवसर पर परियोजना के पावरहाउस में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जलविद्युत परियोजना की आखिरी और फाइनल छठी यूनिट के सफलतापूर्वक संपूर्ण होने का जश्न मनाया गया। यह भूटान में भारत के सहयोग से स्थापित पांचवीं प्रमुख जलविद्युत परियोजना है, जिसके शुरू होने के साथ ही उसकी बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 40% बढ़कर 3500 मेगावाट से अधिक हो गई है।

परियोजना की सभी यूनिट के चालू होने के साथ ही दोनों देशों के बीच स्थापित ऊर्जा सहयोग को और मजबूती मिली है। पुनात्सांगछू-II महज एक बिजली परियोजना नहीं है, बल्कि यह भारत-भूटान साझेदारी की ताकत का भी प्रमाण है, जो स्वच्छ ऊर्जा, साझा समृद्धि और दोनों देशों के लिए एक हरित भविष्य प्रदान करता है। यह भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति की मजबूत प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिस पर चलते हुए भारत अपने जरूरतमंद पड़ोसी देशों की विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर मदद करता रहा है। समारोह में भूटान के प्रधानमंत्री दशो शेरिंग तोबगे सहित भूटान में भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला और भारतीय विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार अनुराग अग्रवाल तथा वाप्कोस के प्रतिनिधियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

भूटान स्थित भारतीय दूतावास ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में स्थायी भारत-भूटान साझेदारी का एक ज्वलंत प्रतीक है। 1020 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना की यह छठी इकाई है, जिसे आज ग्रिड से जोड़ दिया गया और यह विशाल परियोजना पूरी हो चुकी है। दिसंबर 2024 में पहली इकाई के चालू होने के बाद से इस परियोजना ने 2160 मिलियन यूनिट से अधिक स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न की है। यह उपलब्धि सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा भारत और भूटान दोनों सरकारों ने भूटान में पांच प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं के विकास में भागीदारी की है, जिसमें चुखा जलविद्युत परियोजना (336 मेगावाट), कुरिचु जलविद्युत परियोजना (60 मेगावाट), ताला जलविद्युत परियोजना (1020 मेगावाट), मंगदेछु जलविद्युत परियोजना (720 मेगावाट) और पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना (1020 मेगावाट) शामिल है। पुनात्सांगछू-II परियोजना के पूरा होने के साथ, भूटान की स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 40% बढ़कर 3500 मेगावाट से अधिक हो गई है।

Spread the love

International

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

लुंबिनी में फ्री बस, होटल स्टे पर 15% छूट उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal tourism day:  47 वें विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर सोट्टो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश द्वारा सोनौली बॉर्डर के बेलहिया सीमा नाका पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का मुख्य संदेश “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन […]

Spread the love
Read More
Berlin
International Religion

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

शाश्वत तिवारी Berlin: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली, जहां गणेश उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बर्लिन की सड़कों पर जब ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘मंगलमूर्ति मोरया’ के जयकारे गूंजे, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन में प्रवासी भारतीयों, विशेषकर महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

वॉशिंगटन : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग बहुत जल्द जीत सकता है। साथ ही, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

Spread the love
Read More