जिम में वर्कआउट करते समय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत ,CPR से भी नहीं बची जान

  • जबलपुर के गोरखपुर इलाके स्थित गोल्ड जिम में हुआ ये हादसा

जबलपुर। कॉविड -19 के बाद से अचानक से हार्ट अटेक के मामले बढ़ते जा रहे है। डॉक्टर्स इस गंभीर स्वास्थय समस्या पर रिसर्च भी कर रहे है कि बैठे -बैठे डांस करते समय या फिर किसी अन्य काम में व्यस्त होने के समय अचानक से आदमी की सांसे थम रही है। बुजुर्गों की बात छोड़िये इस समस्या से नवयुवक भी पीड़ित है। हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आई है, जिसमें जिम में वर्कआउट करते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना जबलपुर के गोरखपुर इलाके स्थित गोल्ड जिम में घटी, जहां 52 वर्षीय यतीश सिंघई को हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

यतीश सिंघई की मौत का कारण CCTV  कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिससे इस पूरी घटना का पता चला। जानकारी के अनुसार, यतीश सिंघई रोज़ की तरह सुबह करीब 6:45 बजे जिम में वर्कआउट कर रहे थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह फर्श पर गिर पड़े। इस दौरान जिम के ट्रेनर और अन्य साथी तुरंत उनके पास पहुंचे और सीपीआर (Cardiopulmonary resuscitation) देने की कोशिश की, इसके अलावा, कई अन्य प्रयास भी किए गए, ताकि यतीश की जान बचाई जा सके, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस घटनाक्रम के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यतीश सफेद टी-शर्ट पहने हुए जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है और वह जमीन पर गिर जाते हैं। वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि जिम ट्रेनर और अन्य लोग उसे सीपीआर देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह इस प्रयास से भी बच नहीं सके। (BNE)

Crime News Madhya Pradesh

चाय के झगड़े ने ले ली भाभी की जिंदगी, देवर की हैवानियत ने सबको कर दिया हैरान

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में एक मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा […]

Read More
Madhya Pradesh

बागेश्वर बाबा ने दुनिया के नेटवर्क से लिया दूरी, न कोई कथा न दरबार

मध्य प्रदेश। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग बागेश्वर बाबा के नाम से जानते हैं, ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर बाबा करीब एक महीने तक दुनिया के संपर्क से पूरी तरह दूर रहने वाले हैं। इस दौरान वे […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh

खंडवा में किन्नर गुरु सितारा ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला ‘सीता’  शहर में चर्चा तेज

नया लुक डेस्क खंडवा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नर समाज की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नया नाम “सीता” दिया गया। नया […]

Read More