डाकघरों के माध्यम से वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण और नागरिक केंद्रित सेवाओं पर भी फोकस : पोस्टमास्टर

adi post photo 2025 08 24 11 43 00

लखनऊ।  डाक विभाग अब सिर्फ चिट्ठियाँ पहुँचाने वाला संगठन नहीं, बल्कि देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने वाला एक आधुनिक और गतिशील संगठन बनने की ओर अग्रसर है। डिजिटल युग में एक बहुआयामी सेवा प्रदाता के रूप में डाक विभाग उभर रहा है, जिसके माध्यम से तमाम योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने 20-22 अगस्त, 2025 के दौरान ‘मेघदूतम्’ सभाकक्ष, क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में आयोजित मण्डलाध्यक्षों, उपमंडलाध्यक्षों, IPPB मैनेजर के वित्तीय वर्ष 2025-26 के अब तक के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। डाक सेवाओं में नवाचार के साथ इसकी दक्षता व आउटरीच बढ़ाने, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, पार्सल, स्पीड पोस्ट, अंतरराष्ट्रीय मेल, नागरिक केन्द्रित सेवाएँ को बढ़ावा, प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने और मार्केटिंग की रणनीति को मजबूत करने पर उन्होंने जोर दिया। इनमें प्रवर डाक अधीक्षक के साथ-साथ डाक अधीक्षक, सहायक निदेशक, आईपीपीबी मैनेजर, सहायक डाक अधीक्षक, डाक निरीक्षक, सीनियर पोस्टमास्टर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, मेल ओवरसीयर इत्यादि शामिल थे।

पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव द्वारा डाक विभाग के बिज़नेस की श्रेणीवार 8 भागों में समीक्षा की गई। इनमें डोमेस्टिक मेल्स, पार्सल, इंटरनेशनल मेल, बचत बैंक सेवाएँ, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, नागरिक केन्द्रित सेवाएँ-आधार, पासपोर्ट इत्यादि पर भविष्य की प्राथमिकताओं के अनुरूप लक्ष्यों का निर्धारण करते हुए, एक परिणाम-आधारित कार्य योजना तैयार किए जाने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। बैठक के दौरान पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने डाक सेवाओं की पारंपरिक विश्वसनीयता के साथ-साथ आधुनिक बैंकिंग व बीमा सेवाओं की दक्षता को भी समान रूप से बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार, डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने, और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देने के निर्देश दिए।  यादव ने कहा कि डाकघरों में एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी आरम्भ होने के बाद डिजिटल भुगतान में बढ़ोत्तरी हुई है, जो ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘कैशलेस इकोनॉमी’ की सोच को आगे बढ़ाती है।

इस बैठक के दौरान पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव के समक्ष विभिन्न मंडलों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर विस्तार से चर्चा एवं विश्लेषण किया गया। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के डाकघरों में वित्तीय समावेशन के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 3 लाख नए बचत खाते, 36 हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते व 9,500 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए है। डाक जीवन बीमा में 80 करोड़ रूपये व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 16 करोड़ रुपये की कुल प्रीमियम राशि जमा हुई। 1.10 लाख लोगों ने डाकघर के माध्यम से और 55 हजार से ज्यादा लोगों ने आईपीपीबी के माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ उठाया। IPPB के माध्यम से करीब 23 हजार लोगों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जारी किया गया, 8 हजार से ज्यादा लोगों को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से भुगतान किया गया एवं 10 हजार से अधिक लोगों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा प्रदान की जा रही जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ उठाया। उत्तर गुजरात में अभी तक 830 गांवों को ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ और 650 गांवों को ‘सम्पूर्ण बीमा ग्राम’ बनाया जा चुका है। पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस बैठक में अहमदाबाद सिटी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक  चिराग मेहता, गांधीनगर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक पियूष रजक, IPPB अहमदाबाद क्षेत्र चीफ मेनेजर  अभिजीत जिभकाटे, अहमदाबाद जीपीओ सीनियर पोस्टमास्टर  अल्पेश आर. शाह, साबरकांठा मंडल के डाक अधीक्षक  कोमलसिंह, पाटन मंडल के डाक अधीक्षक  एच सी परमार, बनासकांठा मंडल के डाक अधीक्षक  आर ए गोस्वामी, महेसाणा मंडल के डाक अधीक्षक  एस यु मन्सुरी, सीनियर लेखाधिकारी सुश्री पूजा राठौर, सहायक लेखाधिकारी  चेतन सैन,  रामस्वरूप मँगवा, सहायक निदेशक  वारिस वहोरा, एम एम शेख, रितुल गाँधी, सहायक अधीक्षक जीनेश पटेल, रोनक शाह,  भाविन प्रजापति, डाक निरीक्षक सुश्री पायल पटेल,  योगेंद्र राठोड़ सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Ahmedabad factory explosion
Crime News Gujarat

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग, कई लोगों की मौत

 Ahmedabad factory explosion : गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी आवाज लगभग पांच किलोमीटर दूर तक […]

Spread the love
Read More
pm modi 1 1778484881
Gujarat

सोमनाथ से प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, भारत किसी दबाव में झुकने वाला नहीं

गिर सोमनाथ : गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, कुंभाभिषेक किया और ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी भाग लिया। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य एयर शो ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy 22
Gujarat homeslider

रील्स से राजनीति तक, वडोदरा की ‘इंस्टा स्टार’ अंकिता परमार अब BJP की उम्मीदवार

रील्स से राजनीति नया लुक ब्यूरो गुजरात की राजनीति में आया एक ‘डिजिटल’ मोड़! वडोदरा जिला पंचायत की पोर सीट से BJP ने मशहूर रील क्रिएटर अंकिता परमार को टिकट देकर सबको चौंका दिया है। 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली अंकिता अब मोबाइल स्क्रीन से निकलकर जनता के बीच अपनी किस्मत आज़माएंगी। क्या सोशल […]

Spread the love
Read More