बुलंदशहर: बेकाबू में कंटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, आठ श्रधालुओं की मौत 42 घायल

death
  • मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को भेजा जिला अस्पताल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे पर श्रधालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार आठ श्रधालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 42 श्रधालु बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल चाल लिया।

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र स्थित घटाल गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर के चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए और हड़बड़ा कर श्रधालु नीचे गिर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद पुलिस वाहन, एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कैलाश अस्पताल 29 लोग, मुनी सीएचसी में 18, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कैलाश अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चे समेत 6 लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में मृतक चांदनी(12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6) और अन्य है। मौके पर एसपी देहात, एसपी अपराध शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जिले के सोरो थाना क्षेत्र के रफायद पुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगा मेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के करीब 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित

लोकतांत्रिक विरोध में अपशब्दों की अनुमति नहीं अपशब्द सुन रहा प्रशासन क्यों रहा खामोश? मनोज कुमार त्रिपाठी Gorakhpur : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा गत दिवस गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी […]

Spread the love
Read More
Agra
Uttar Pradesh

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टैंकर से पेट्रोल उतारने की तैयारी के दौरान अचानक आग लग गई। घटना प्रतापपुरा क्षेत्र स्थित HP पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप घनी आबादी वाले इलाके में होने के कारण आग की खबर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More