लखीमपुर-खीरी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए PCF के दो बाबू

  • एक ट्रांसपोर्टर से रिश्वत लेने का आरोप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लखीमपुर-खीरी जिले के यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ( PCF) में तैनात दो बाबुओं हिमांशु व अनिल वर्मा को शनिवार को लखनऊ की एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बाबुओं ने एक ट्रांसपोर्टर घूस ले रहे थे कि एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने एंटी करप्शन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी।

बताया गया कि पीसीएफ विभाग में कार्यरत दो बाबुओं हिमांशु व अनिल वर्मा ने एक ट्रांसपोर्टर से किसी काम को करने के एवज में मोटी रकम घूस मांगी थी।
इस पर ट्रांसपोर्टर ने इसकी शिकायत राजधानी लखनऊ की एंटी करप्शन टीम से की। सूचना मिलते ही एंटी करप्शन टीम पीसीएफ कार्यालय पहुंची और दोनों घूसखोर बाबुओं को रिश्वत लेते रंगे हाथों धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Central UP

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

शिक्षा, उद्योग, नवाचार, रेगुलेटरी और फार्मेसी प्रैक्टिस के बेहतर और लगातार समन्वय की जरूरत भारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ को  किया याद लखनऊ। भारत देश में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम एल सराफ के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों चिकित्सालय फार्मेसी संस्थानों उद्योगों आदि […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। […]

Read More
Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More