बंद मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

  • बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी
  • चिनहट के गंगा विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के गंगा विहार कॉलोनी में 54 वर्षीय एक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मकान के भीतर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़वाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था और बदबू आ रही थी। इससे आंशका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति ने चार-पांच दिन पहले खुदकुशी की, जिससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार को डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि चिनहट क्षेत्र स्थित गंगा विहार कॉलोनी में एक बंद मकान से बदबू आ रही है।

इस सूचना पर इंस्पेक्टर चिनहट दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़वाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था और काफी बदबू आ रही थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की छानबीन के बाद मृतक की पहचान पीएस भारती के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे उनके भाई अनुराग ने पुलिस को बताया कि पीएस भारती उनके भाई हैं और वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहते थे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मृतक के भाई अनुराग ने बताया कि पीएस भारती की पत्नी रूपम वाचिल नागालैंड यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं और उनके पति पीएस भारती यहां अकेले रहते थे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और इसकी सूचना मृतक की पत्नी रूपम वाचिल को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider National Uttar Pradesh West Bengal

पश्चिम बंगाल के मालदा में जजों को बनाया बंधक

नौ घंटे बाद आधी रात को अर्धसैनिक बलों ने कराया मुक्त, SIR में नाम कटने की अफवाह से नाराज हैं नागरिक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, SC ने राज्य के वरीय अधिकारियों से किया जवाब तलब, CBI या NIA जांच कराने की अनुमति रंजन कुमार सिंह पश्चिम बंगाल में SIR हटाने को लेकर ममता के […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More