रिश्तों का खून: गैर से ज्यादा अपनों से खतरा, सुनकर रह जाएंगे दंग

Crime Update and murder
  • सगे-संबंधी वारदात करने वालों पर नकेल कसना मानों पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है
  • जिन्होंने ने अपने कंधों पर बैठाकर खिलाया वही उनकी इज्जत के लिए भक्षक बन रहे हैं
  • औरैया जिले में हुई घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया
  • 65 वर्षीय सगा मामा निकला हैवान, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची को अपने घर से अपनी मां के मायके यानी ननिहाल गई, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि जिस मामा को बड़े प्यार से मामा कहकर पुकारती थी लेकिन उस मासूम बच्ची को नहीं पता था कि वह मामा नहीं बल्कि एक हैवान है। आपराधिक मानसिकता वाले कलयुगी मामा ने अपनी भांजी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत किया कि एक बार फिर रिश्ता तार-तार हो गया।

यह घटना किसी अन्य देश की नहीं बल्कि यूपी के औरैया जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र का, जहां सगे मामा ने ही अपनी सगी भांजी को हवस का शिकार बना डाला। इस घटना ने एक बार फिर झकझोर दिया है। इससे पहले भी कईयों ने रिश्ते को कलंकित कर चुके हैं।

खास बात यह है कि इस तरह की घिनौनी घटना किसी अपने या करीबी के शामिल होने पर अक्सर बेटियां घर के भीतर ही सिसकियां भर कर रह जाती हैं। क्यों उन्हें रिश्ते वाले दरिंदे धमकाते हैं कि जुबान खोली तो खैर नहीं होगी। 65 वर्षीय कलयुगी मामा भूरे सिंह भी इज्जत पर डाका डालने के बाद भांजी को डराया-धमकाया, लेकिन उसकी सिसकियां ने इस घटना को उजागर कर दिया।

शुक्रवार को जहां लोग आजादी का जश्न मनाने में मशगूल थे कि इसी दौरान बेखौफ दरिंदा भूरे अपनी भांजी की इज्जत पर डाका डाल रहा था। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर कुदरकोट पुलिस ने हैवान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा, लेकिन हर शख्स की जुबान पर एक ही चर्चा का विषय बना हुआ है कि अरे इतना बड़ा हैवान है भुरे सिंह जो रिश्ते को कलंकित कर दिया।

यह तो औरैया जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र का मामला है इससे पहले राजधानी लखनऊ में हुई घटना पर गौर करें कृष्णानगर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती नौ साल से अपने घर के भीतर नरक भोग रही थी। जिस पिता की अंगुली पकड़कर चलना सीखा वह दरिंदगी की हर हद पार कर गया। रक्षा का वचन देने वाले भाई ने खुद उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। खास बात यह है कि मां भी सहारा नहीं बनी थी। भूत-प्रेत व साए की कहानियां बनाकर पति पुत्र की करतूत छिपाती रही। कलयुगी परिवार ने इसके लिए एक तांत्रिक का भी सहारा लिया।

इस दरिंदगी का राज चार सितंबर वर्ष 2013 को खुला जब पीड़ित युवती ने तत्कालीन मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने पर यह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र व मां को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। इस मामले में भी दरिंदे पिता की उम्र 53 वर्ष थी। कहने का मतलब है कि औरैया जिले के कुदरकोट क्षेत्र निवासी भुरे सिंह अकेला हैवान सिर्फ नहीं बल्कि और भी कई ऐसे भुरे की शक्ल वाले रिश्तों को कलंकित कर चुके हैं।

Spread the love

Dimple Yadav
homeslider Raj Dharm UP

छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक

Dimple Yadav  समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में सांसद डिम्पल यादव के नेतृत्व में छात्रों की आवाज उठा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को गिरफ्तार करने की निंदा की। समाजवादी पार्टी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है। समाजवादी पार्टी के सभी सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों से […]

Spread the love
Read More
Sealed Row House
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण के अफसरों को नहीं दिख रहा अवैध निर्माण

Sealed Row House सील रॉ हाउस और बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण कार्य होटल से सामने खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई निर्माण कर किया जा रहा कब्जा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चले जाने के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुधरने का नाम भी ले रहे […]

Spread the love
Read More
Yogi
homeslider Raj Dharm UP

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, छात्रों-व्यापारियों को बड़ा फायदा

Yogi  सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर जनता को समर्पित हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 2018 में बनी योजना, 1648 दिनों की मेहनत के बाद सपना साकार 4500 करोड़ रुपये की परियोजना ने बदली दो महानगरों की तस्वीर नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारी और उद्योगों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश […]

Spread the love
Read More