भारत ने मॉरीशस को 10 इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप सौंपी

WhatsApp Image 2025 08 08 at 7.21.06 PM e1754670441377

पोर्ट लुईस। मॉरीशस में भारत के राजदूत अनुराग श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को 10 इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप सौंपी है। यह कदम दोनों देशों की विकास साझेदारी के तहत एक प्रमुख मील का पत्थर है, जो मार्च 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान सहमत हुई उन्नत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करता है। यह परियोजना मॉरीशस के राष्ट्रीय जलवायु लक्ष्यों और सार्वजनिक परिवहन परिवर्तन का समर्थन करती है, जिससे भारत-मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
पोर्ट लुईस स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत मॉरीशस के साथ अपनी हरित साझेदारी को मज़बूत कर रहा है। भारतीय उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने 6 अगस्त को मंत्रियों, कनिष्ठ मंत्रियों और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम को 10 इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) का पहला बैच आधिकारिक रूप से सौंपा।

उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में लिखा प्रधानमंत्री रामगुलाम ने मार्च में प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा को याद किया और इस ई-बस परियोजना को “सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव और समय की कसौटी पर खरे उतरे विशेष संबंधों का प्रतीक” बताया। उन्होंने उत्सर्जन कम करने, ईंधन आयात में कटौती और ई-मोबिलिटी में रोज़गार सृजन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने उच्च-स्तरीय बुनियादी ढांचे और भविष्य के लिए तैयार क्षेत्रों जैसे: नीली अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकी, खाद्य एवं समुद्री सुरक्षा में भारत की भूमिका की सराहना की।

मार्च में पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत और मॉरीशस के बीच 100-इलेक्ट्रिक बसों और उनसे संबंधित चार्जिंग के बुनियादी ढांचे को समय पर पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति बनी थी। इसके अलावा भारत मॉरीशस मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना, नया सुप्रीम कोर्ट भवन, नया ईएनटी अस्पताल, 956 सामाजिक आवास इकाइयां और शैक्षिक टैबलेट जैसी कई उच्च-स्तरीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभा रहा है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने इसके लिए भारत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से मॉरीशस के विकास में भारत की अहम भूमिका रही है।
भारतीय उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मॉरीशस के साथ जन-केंद्रित और सतत विकास साझेदारी के लिए भारत प्रतिबद्ध है। उन्होंने मॉरीशस के हरित परिवर्तन के लिए भारत के व्यापक समर्थन को भी रेखांकित किया, जिसमें 8 मेगावाट का सौर पीवी फार्म (हेनरीटा), 100 सौर स्ट्रीट लाइट और रॉड्रिक्स में एक सामुदायिक सौर फार्म शामिल हैं।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Spread the love

Arunachal Pradesh
International

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

Arunachal Pradesh: भारत-म्यांमार सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
International

वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित एशिया सोसाइटी के मंच पर वैश्विक भू-राजनीति को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। विदेश मंत्री ने वर्तमान दुनिया की गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्थिति का खाका खींचते हुए विभिन्न वैश्विक संघर्षों […]

Spread the love
Read More
International

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

लुंबिनी में फ्री बस, होटल स्टे पर 15% छूट उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal tourism day:  47 वें विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर सोट्टो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश द्वारा सोनौली बॉर्डर के बेलहिया सीमा नाका पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का मुख्य संदेश “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन […]

Spread the love
Read More