आशियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंद घरों में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

IMG 20250807 WA0018
  • इंस्टाग्राम पर 99 ग्रुप बनाकर देते थे घटना को अंजाम 
  • एक मोटरसाइकिल के अलावा 35 लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आशियाना के सेक्टर एम में रहने वाली मधुरिमा तिवारी के घर के अलावा क्षेत्र में कई बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को आशियाना पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से एक मोटरसाइकिल व 35 लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं। पकड़े गए चोरों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और यह लोग इंस्टाग्राम पर 99 ग्रुप बनाकर घटना को करने के लिए योजना बनाते थे फिर रैकी कर घरों में धावा बोलकर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर भाग निकलते थे।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जेवरात को नेपाल जाकर बेचने के फिराक में थे, लेकिन इससे पहले धर लिए गए। इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एम निवासी मधुरिमा तिवारी निवासी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने अपने मकान का ताला तोड़कर चोरी होने की सूचना दी थी। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह की टीम इस मामले का राजफाश कर मुखबिर की सूचना औरंगाबाद ओवर ब्रिज के पास गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के अनुसार पूछताछ में पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना नाम लखीमपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला अर्जुन पुरवा निवासी सुधीर कश्यप, सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरटटा खुर्द लखीमपुर निवासी गौरव सिंह, मोहल्ला मेहवा गंज लखीमपुर निवासी मोहम्मद जिशान व वजीरगंज लखनऊ निवासी नमित मिश्रा बताया।

इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में घटना कर लखीमपुर भाग निकलते हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे बंद मकान,,,

मकान बंद कर घर रिश्तेदार या फिर करीबियों के पास जाने वाले लोगों के घर चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे हैं। बेख़ौफ़ बदमाशों ने पिछले दिनों से लेकर अब तक दर्जन भर से अधिक बंद घरों को निशाना बनाया, जिसमें आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एम निवासी मधुरिमा तिवारी शामिल हैं। चोरों ने श्रीमती तिवारी के घर में घुसकर बदमाशों ने लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए थे। हालांकि पुलिस ने ज्यादातर वारदात को अंजाम देने वालों को दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एम निवासी मधुरिमा तिवारी के घर बदमाशों ने बीते दिनों चोरी कर भाग निकले। आशियाना पुलिस ने इस घटना का राजफाश कर तीन बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

Spread the love

Outsourced Electricity Employees
Central UP homeslider Uttar Pradesh

आउटसोर्स कर्मचारियों की कमी बनी जानलेवा, बिजली विभाग में हड़कंप

बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की मौतों पर फूटा गुस्सा, आंदोलन का ऐलान Outsourced Electricity Employees उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संगठन की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि पिछले 37 दिनों में बिजली विभाग से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Charbagh Station Accident
Central UP Uttar Pradesh

अंधड़ ने मचाई चारबाग में भगदड़, आंधी से गिरा टीन शेड तीन घायल

हादसे में तीन यात्री घायल, मौके पर मचा हड़कंप ट्रेन संचालन प्रभावित, राहत और बचाव कार्य जारी Charbagh Station Accident : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर लगा टिन शेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी […]

Spread the love
Read More
Mother Teresa
Central UP homeslider

लखनऊ के करूणालय में मानवता की मिसाल, दिव्यांगों की सेवा कर नम हुईं आंखें : रवि

मदर टेरेसा के करूणालय में लाचार दिव्यांगों को देख भर आई लोगों की आंखें: मोहिता मदर टेरेसा की संस्था करूणालय मे विकलांगों के दर्शन मात्र से ही खुल जाती हैं ज्ञान की आंखें पत्रकार विजय श्रीवास्तव Mother Teresa अक्सर लोग गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक, विधवा और मजबूर लोगों पर छोटी-छोटी बातों में गुस्सा कर बैठते […]

Spread the love
Read More