कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलताः फर्जी आधार और जन्मप्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Farzi Adhar 1
  • कुशीनगर में कॉमन सर्विस सेंटर की आड़ में बन रहे थे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
  • डिजिटल बडी नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे आरोपी

कुशीनगर से अजय कुमार पाठक की रिपोर्ट

पडरौना। पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। रविन्द्रनगर धूस थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कॉमन सर्विस सेंटर की आड़ में चल रहे इस फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 लैपटॉप, 06 मोबाइल फोन, 10 सरकारी नकली मुहरें, 19 फर्जी आधार कार्ड, 15 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और ₹5100 नगद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि गिरोह का सरगना मोहन कुमार गौड़ है, जो रोवारी, थाना रामकोला का निवासी है। वह अपने साथियों दिलीप कुमार चौधरी, बसडिला, थाना नेबुआ नौरंगिया, रजवन्त गुप्ता निवासी पटखौली थाना नेबुआ नौरंगिया, असफाक अंसारी निवासी सौरहा बुजुर्ग, थाना नेबुआ नौरंगिया और सोनू कुमार यादव निवासी चखनी भोज छपरा, थाना नेबुआ नौरंगिया के साथ मिलकर काॅमन सर्विस सेंटर की आड़ में जन्म प्रमाण पत्रों के क्यूआर कोड स्कैन कर उनका डेटा हैक करता था। इसके बाद उसमें हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज बनाए जाते थे। यह गिरोह ‘डिजिटल बड्डी’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप (मो. 8910563724) के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था और फर्जी प्रमाण पत्र के बदले फोन पे से भुगतान मंगवाता था।

वहीं रविन्द्रनगर धूस पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 09/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि, धारा 111(1), 61(2) बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी, साइबर सेल प्रभारी मनोज पंत, उपनिरीक्षक जीत बहादुर यादव, अभय राय, महेन्द्र यादव, भारत विशाल, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, विमल कुमार, कांस्टेबल अमरनाथ सरोज और शुभेन्द्र उपाध्याय शामिल रहे ।

Spread the love

Bajrang Dal
Purvanchal

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Bajrang Dal महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन में शनिवार को दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कार्यकर्ताओं ने गोसदन के कर्मचारियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर […]

Spread the love
Read More
Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More
Corruption
homeslider Purvanchal

घूसखोरी और अभद्रता के आरोप में निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मनीष पटेल निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Corruption महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई उप जिलाधिकारी के समक्ष हुई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई। बताया गया […]

Spread the love
Read More