विशेषज्ञों की चेतावनी: मानसून के समय बढ़ रहा पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा

कानपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और राहत तो लाता है, लेकिन इस दौरान पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉ. साद अनवर, सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी  एंड जनरल सर्जरी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर के अनुसार इस मौसम में गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल इन्फेक्शन्स जैसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बदहजमी, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और फूड पॉइजनिंग खास तौर पर आम हो जाती हैं। मानसून में बढ़ी नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया, वायरस व फंगल इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि इस मौसम में स्वच्छ और उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। खुले में मिलने वाले फल, सलाद या अन्य खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें। सब्जियों और फलों को अच्छे से धोकर ही सेवन करें और पत्तेदार सब्जियों के इस्तेमाल से बचें। दूध व उससे बने उत्पादों को उबालकर एवं सही तरह से स्टोर करें। भोजन को हमेशा ढककर रखें और बचा हुआ खाना फ्रिज में रख लें। विशेष ध्यान दें कि बाहर और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खाना खाने से बचें। हाथों की स्वच्छता बनाए रखें।खाने से पहले और शौच के बाद अच्छी तरह हाथ धोएं।

बच्चों तथा बुजुर्गों को हल्का और घर का बना हुआ भोजन ही दें। अगर इस मौसम में पेट खराब, उल्टी-दस्त, बुखार या कमजोरी जैसी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं कुछ भी दवा न लें। पर्याप्त पानी, ओआरएस, नारियल पानी आदि का सेवन शरीर में पानी और मिनरल्स की पूर्ति के लिए जरूरी है। तला-भुना, जंक फूड व मसालेदार भोजन से परहेज़ करें।

मानसून के दौरान पेट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई व खानपान की सावधानी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों की राय और जागरूकता को अपनाकर ही मानसून को स्वस्थ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Business International

टैरिफ की चोट से संकट में इंडिया–US साझेदारी

 अमेरिकी सांसद बोले—’ट्रंप की नीतियाँ रिश्तों को नुकसान पहुंचा रही हैं’ भारत और अमेरिका का रिश्ता हमेशा से रणनीतिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और मजबूत आर्थिक समझ पर आधारित रहा है, लेकिन हालिया टैरिफ विवाद ने इस दशकों पुराने विश्वास को झटका दिया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% तक आयात शुल्क बढ़ाने से […]

Read More
Health homeslider

सुबह खाली पेट गर्म पानी: डॉक्टरों का फेवरेट नुस्खा – 7 दिन में दिखेगा कमाल!

सर्दी हो या गर्मी, दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें तो शरीर खुद थैंक्यू बोलेगा। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न मेडिसिन तक – सब यही कहते हैं। मेडिकल न्यूज़ टुडे की रिपोर्ट भी यही बताती है कि सुबह गर्म पानी पीना डिटॉक्स, पाचन और मेटाबॉलिज्म का सबसे आसान तरीका है। तो चलिए, जानते […]

Read More
Business

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छह महीनों में 99.33% के क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ बढ़त बनाई

भोपाल। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छह महीनों में 99.33% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है, जो देश की टॉप लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि बिना जाँच वाले दावों का भुगतान करने में कंपनी ने औसतन सिर्फ 1.1 दिन का समय लिया। […]

Read More