भारत ने नेपाल को भेंट की 40 एम्बुलेंस

काठमांडू। भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न जिलों में स्थित स्वास्थ्य संस्थानों को 40 एम्बुलेंस उपहार स्वरूप प्रदान की हैं, जिससे पड़ोसी देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इस कदम ने भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया है। वाहन सौंपने से जुड़े समारोह काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के साथ ही पोखरा तथा धरान स्थित भारतीय दूतावास के पेंशन भुगतान कार्यालयों सहित चारों स्थानों पर एक साथ आयोजित किए गए।


काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा नेपाल के सभी 7 प्रांतों के 33 जिलों में कुल 40 एम्बुलेंस उपहार स्वरूप प्रदान की गईं। इनमें से 22 एम्बुलेंस काठमांडू में सौंपी गईं। इसके अलावा, बीरगंज और पोखरा में 7-7 और धरान में 4 एम्बुलेंस भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा सौंपी गईं। दूतावास के अनुसार, काठमांडू में आयोजित समारोह में वाहनों की चाबियां काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के उप मिशन प्रमुख प्रसन्न श्रीवास्तव द्वारा सौंपी गईं। इस दौरान भारतीय राजनयिक ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एम्बुलेंस का उपहार देना नेपाल-भारत विकास साझेदारी के तहत भारत सरकार की दीर्घकालिक पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य नेपाल सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत और नेपाल के बीच बड़ी मजबूत और जीवंत विकास साझेदारी का एक हिस्सा है, जो पिछले सात दशकों में विस्तारित, गहन और विविध हुई है।

इस दौरान स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों व लाभार्थियों ने अपने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रति भारत के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई उपहारित एम्बुलेंस उनके संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेंगी। बता दें कि भारत सरकार नेपाल के स्वास्थ्य क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता देते हुए पड़ोसी देश के विभिन्न लाभार्थी संगठनों को तीन दशकों से अधिक समय से एम्बुलेंस उपहार में देती रही है। 1994 से अभी तक नेपाल को कुल 1049 एम्बुलेंस उपहार में दी जा चुकी हैं। इसके अलावा भारत की ओर से नेपाल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को 300 स्कूल बसें भी उपहार में दी गई हैं, जबकि 2022 में चुनाव कराने के लिए नेपाल की कानून प्रवर्तन एजेंसियों और चुनाव आयोग को 200 वाहन भेंट किए गए थे।

National

कर्नाटक के बेलगाम में प्रसिद्ध रेणुका यल्लम्मा मंदिर में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब

कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित प्रसिद्ध रेणुका येल्लम्मा मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने आस्था का ऐसा सैलाब दिखाया कि मंदिर प्रशासन भी चकित रह गया। हाल ही में मंदिर के दान-पात्रों को खोला गया और चढ़ावे की गिनती की गई, जिसमें कुल 3.07 करोड़ रुपये से अधिक का दान सामने आया। मंदिर प्रशासन […]

Read More
Analysis homeslider National

इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जीवन गरिमा और कानून के बीच गहरी बहस

भारत में जीवन के अधिकार को संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह बहस भी तेज हुई है कि क्या किसी व्यक्ति को गरिमा के साथ मरने का अधिकार भी होना चाहिए। गाजियाबाद के 31 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने […]

Read More
Economy homeslider National

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

देश में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि जनवरी 2026 में यह 2.75 प्रतिशत थी। यह आंकड़े National Statistical Office (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि खाने-पीने की […]

Read More