फिल्म निर्देशक संदीप मिश्रा की फिल्म ”छाया” की शूटिंग 24 जून से कुशीनगर में होगी

मुंबई, |भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक और शानदार फिल्म ”छाया” की शूटिंग 24 जून ही शुरू होने वाली है। इस फिल्म में पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कुल सात गाने है। फिल्म निर्देशक संदीप मिश्रा ने बताया की फिल्म की शूटिंग कुशीनगर में होने से स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी अवसर मिलेगा। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देता हु की समय – समय पर लगभग सभी फिल्मों को प्रोत्साहन राशि सब्सिडी देती है जिस से निर्माता को थोड़ी राहत मिलती ह। अब लगभग इंडिया के सभी भाषाओ की फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हो रही है , उत्तर प्रदेश लोकप्रिय गंतव्य बन गया है फ़िल्मी इंडस्ट्री के लिए। कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग का बढ़ता रुझान एक सकारात्मक संकेत है कि राज्य फिल्म उद्योग के लिए एक आकर्षक और अनुकूल गंतव्य बन रहा है।

निर्देशक संदीप मिश्रा की फिल्म ”छाया” के निर्माता गौरव छाबड़ा, सह निर्माता एहसास , कथा निर्देशक संदीप मिश्रा, पटकथा और संवाद संजय तिवारी, चंदन सिंह संगीत वीरेन्द्र पौल, रवि राज दिपू ,प्रचारक संजय भूषण पटियाला ,सहायक निर्देशक संजय तिवारी ,कास्टिंग डायरेक्टर रमेश यादव ,डीओपी कृष्णा पाण्डेय ,आर्ट डायरेक्टर पवन शर्मा ,गीत रविराज दिपु, प्रमोद पाण्डेय, संदीप मिश्रा मेकअप सोनु तिलक धारी आदि है।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार है – पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता के साथ जीत रस्तोगी ,रवि राज दीपू ,रमेश यादव,मनोज द्विवेदी,इंद्रसेन यादव ,अंशु तिवारी ,चेतन सिंह ,टी एन तिवारी ,विनोद तिवारी ,रोहित श्रीवास्तव आदि है।

फिल्म निर्देशक संदीप मिश्रा एक अनुभवी फिल्म निर्देशक हैं जिन्होंने पहले ही कई सफल भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें “बालमुआ नदियां पार”, “गुम है किसी के प्यार में” और “पिया तोहसे पिरितिया हमार” शामिल हैं। इसके साथ , उन्होंने वेब सीरीज “रुद्रा एक विनाशक”, “मिस काल” और “हैवानियत” का भी निर्देशन किया है।

Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति […]

Read More
Entertainment

विष्णु मांचू ने दुबई में फंसे होने का वीडियो किया पोस्ट, तनाव का माहौल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य हमलों का असर अब आम नागरिकों और विदेशी यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर वहां के भयावह हालात […]

Read More