यूरोप यात्रा पर एस.जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी पर जोर

WhatsApp Image 2025 06 11 at 10.32.10 AM

ब्रसेल्स। विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर यूरोप की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं, जहां वह फ्रांस, यूरोपीय संघ (ईयू) और बेल्जियम के शीर्ष नेताओं के साथ विभिन्न बैठकें कर रहे हैं, ताकि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की भारत की नीति को पुन: पुष्ट किया जा सके।

सोमवार को बेल्जियम पहुंचे जयशंकर ने आतंकवाद से निपटने में बेल्जियम के समर्थन और एकजुटता का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान भारत-ईयू साझेदारी में तेज गति पर जोर दिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, स्वच्छ ऊर्जा और गतिशीलता सहित आपसी सहयोग को गहरा करने पर व्यापक चर्चा की।

अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री ने यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्यों से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने बेल्जियम और लक्जमबर्ग में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के साथ बातचीत की। जयशंकर ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा बेल्जियम और लक्जमबर्ग के भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। उनके साथ भारत-बेल्जियम संबंधों और यूरोपीय संघ के साथ जुड़ाव की निरंतर प्रगति पर चर्चा की। आतंकवाद का मुकाबला करने और भारत की प्रगति एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों से भी उन्हें अवगत कराया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में विविध क्षेत्रों में मजबूत हुई है और इस साल फरवरी में यूरोपीय संघ के आयुक्तों के भारत के पहले दौरे से इसे और बढ़ावा मिला है। यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कैलास के साथ रणनीतिक वार्ता करेंगे और थिंक टैंक तथा मीडिया के साथ बातचीत करने के अलावा यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संसद के वरिष्ठ नेतृत्व से मिलेंगे।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित

लोकतांत्रिक विरोध में अपशब्दों की अनुमति नहीं अपशब्द सुन रहा प्रशासन क्यों रहा खामोश? मनोज कुमार त्रिपाठी Gorakhpur : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा गत दिवस गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी […]

Spread the love
Read More
Agra
Uttar Pradesh

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टैंकर से पेट्रोल उतारने की तैयारी के दौरान अचानक आग लग गई। घटना प्रतापपुरा क्षेत्र स्थित HP पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप घनी आबादी वाले इलाके में होने के कारण आग की खबर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More