प्रदीप पांडे चिंटू का गाना “पांडे जी का बेटा हूं 2” ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को पछाड़ा*

WhatsApp Image 2025 06 09 at 5.14.57 PM

मुंबई 9 जून 2025 । भोजपुरी सिनेमा के तीनों सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और प्रदीप पांडे चिंटू के गानों की तुलना में प्रदीप पांडे चिंटू का गाना “पांडे जी का बेटा हूं 2″ सबसे आगे निकल गया है। भोजपुरी फिल्मो की बात हो या भोजपुरी अल्बम गाने की हमेसा एक फ़िल्मी स्टार इंडस्ट्री पर राज नही करता है हमेसा कोई नया नया सुपर स्टार आते – रहते है इस हप्ते रिलीज़ हुई पावर स्टार पवन सिंह का गाना यशी म्यूजिक वर्ल्ड से ”सुना ए राजा” को 1886519 व्यू मिला है वही ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का गाना मानस रिकार्ड्स भोजपुरी से ”मौसमी” 22829 व्यू मिला है वही सबसे ज्यादा व्यू चाकलेटी युवा स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू का गाना अम्बिका म्यूजिक जंक्शन से ”पांडे जी का बेटा हूँ 2 ” 4828285 व्यू मिला है।

6 जून 2025 को पवन सिंह ,खेसारी लाल यादव और प्रदीप पांडेय चिंटू की आवाज में 3 गाने अलग अलग यूटुब से रिलीज़ हुई गाने में सबसे ज्यादा व्यू प्रदीप पांडेय चिंटू के गाने को मिला है जिस अल्बम का नाम का नाम ”पांडे जी का बेटा हूँ 2 ” है। अब देखना है की प्रदीप पांडेय चिंटू का दबदबा कब तक अल्बम इंडस्ट्री में बना रहता है। भोजपुरी अल्बम की दुनिया में संगीतकार आर्या शर्मा के घमंड को संगीतकार साजन मिश्रा ने मात दे दिया है अपने बेहतरीन संगीत से। प्रदीप पांडे चिंटू के इस गाने की सफलता का श्रेय उनके बेहतरीन गायन और साजन मिश्रा के संगीत को दिया जा रहा है। गाने में एक्ट्रेस श्वेता शर्मा के नृत्य ने चार चाँद लगा दिए हैं।

भोजपुरी फिल्म गायक और अभिनेता चिंटू से बात चीत में पता चला की अब अभिनय के साथ साथ प्रदीप पांडेय चिंटू की आवाज में आप लोग हमेशा गाने के ऑडियो और वीडियो देख और सुन सकते है। भोजपुरी की फेमस गायिका इंदु सोनाली और प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ आवाज में दर्शक इस गाने बहुत पसंद कर रहे है। फिल्म निर्माता और निर्देशक राजकुमार पांडेय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि दर्शकों का अथाह प्यार मिला रहा है प्रदीप पांडेय चिंटू के गाने “पांडे जी का बेटा हूँ 2” को एक दिन में ही 4 मिलियन प्लस व्यू के लिए ढेर सारी बधाई। एक फैन ने कमेंट लिखा है की वाह भैया जी गजब धमाल मचा दिए पांडे जी का जलवा ही अलग है ,ये गाने ने मेरा दिल में हलचल मचा दिया है ।

वीडियो एल्बम “पांडे जी का बेटा हूं 2” गाने को लिखा है अजीत मंडल ने और संगीत तैयार किया है साजन मिश्रा ने वह प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ वीडियो में श्वेता शर्मा के नृत्य ने चार चाँद लगा दिया है। डांस मास्टर लक्की विश्वकर्मा और छायांकन योगेश सिंह ने किया है।

Entertainment

सौरव गांगुली की कानूनी लड़ाई में लव फिल्म्स को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के निर्माताओं को सौरव गांगुली के व्यक्तित्व और पहचान से जुड़े अधिकारों का सम्मान करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को 2 करोड़ […]

Read More
Entertainment

सुहाना को गाने के बोल याद देख हैरान हुए शाहरुख, किया मजेदार कमेंट

Suhana Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ इन दिनों म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में शाहरुख खान की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का दिल जीत रही है। वहीं, इस गाने को लेकर अब किंग खान का एक मजेदार रिएक्शन भी […]

Read More
Entertainment

रामायण में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत, खूबसूरती और दमदार अभिनय से लूटी महफिल

Rakul Preet Singh: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित इस भव्य सिनेमाई प्रस्तुति में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता […]

Read More