ईंट भट्ठों के नियमन की दिशा में सीएम योगी का ठोस कदम

images 19
  • ईंट भट्ठा नियमावली 2012 में संशोधन प्रस्तावित
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण एवं कर विभाग के समन्वयन से होगा ईंट भट्ठों का संचालन
  • कर विभाग को सौंपी जाएगी ईंट भट्ठों की सूची, जीएसटी संग्रह की कमी होगी दूर
  • प्रदूषण नियंत्रण के लिए लाल ईंट के विकल्प को बढ़ावा
  • फ्लाई ऐश, एससी ब्लॉक और पेवर ब्लॉक की ईंटों का होगा उपयोग

8 जून, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में ईंट भट्ठा उद्योग के नियमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में यूपी पर्यावरण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीएसटी विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के साथ-साथ पारंपरिक लाल ईंट के विकल्पों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश बी.एन.खरे की विधिक राय के अनुरूप ईंट भट्ठों की नियमावली में संशोधन प्रस्तावित किया गया है। इन प्रयासों से न केवल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि ईंट भट्ठा उद्योग को भी व्यवस्थित और टिकाऊ बनाया जा सकेगा।

ईंट भट्ठा नियमावली 2012 में संशोधन प्रस्तावित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ईंट भट्ठा उद्योग को नये सिरे नियमित और संयोजित किया जा रहा है। इस दिशा में पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में ईंट भट्ठा उद्योग को नियमित करने के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश बी.एन. खरे की विधिक राय के आधार पर नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव वर्तमान में शासन स्तर पर अनुमोदन के लिए प्रक्रियाधीन है। इस संशोधन के आधार पर बंद किये गये ईंट भट्ठों को नियमावली के तहत नियमित करने और उद्योग को स्थिरता प्रदान करने का प्रयास है।

ईंट भट्ठा उद्योग को प्रदान की जा रही है नई दिशा

र्यावरण विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2012 से पहले प्रदेश में ईंट भट्ठों के लिए कोई स्पष्ट नियमावली नहीं थी। 2012 में बनी नियमावली के तहत एक ओर प्रदेश के लगभग 6500 ईंट भट्ठे अवैध घोषित हो गये थे, लेकिन इसके बाद भी ईंट भट्ठों के अनियमित संचालन के कारण उचित कर संग्रह संभव नहीं हो पा रहा था। वहीं दूसरी ओर नियम के तहत ईंट भट्ठों का संचालन करने वाले कई ईंट भट्ठा मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा था। पूरे प्रदेश में ईंट भट्ठा उद्योग में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में ईंट भट्ठा उद्योग को नियमित करने के साथ – साथ मृदा संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक कार्यनीति का निर्माण किया है। जिसके तहत पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ अन्य विभागों के समन्वयन से प्रदेश में ईंट भट्ठा उद्योग का नियमितीकरण किया गया है।

जीएसटी संग्रह में वृद्धि के लिए जरूरी प्रयास

प्रदेश में ईंट भट्ठा उद्योग में जीएसटी संग्रह में कमी को लेकर जीएसटी विभाग, पर्यावरण विभाग, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सहमति प्राप्त सभी ईंट भट्ठों की सूची जीएसटी विभाग को सौंपी जाएगी। ताकि ईंट भट्ठों से कर संग्रह की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। यह कदम ईंट भट्ठा उद्योग में पारदर्शिता और कर अनुपालन को बढ़ावा देगा।

लाल ईंट के विकल्प को दिया जाएगा बढ़ावा

सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पारंपरिक लाल ईंट के विकल्पों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, आवास-विकास और पर्यावरण विभाग ने एक समन्वित बैठक में फ्लाई ऐश ईंट, एएसी ब्लॉक, और पेवर ब्लॉक जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये विकल्प न केवल मिट्टी के अत्यधिक दोहन को कम करेंगे, बल्कि औद्योगिक कचरे जैसे फ्लाई ऐश का उपयोग कर प्रदूषण को भी नियंत्रित करेंगे।

इन पहलों से उत्तर प्रदेश में ईंट भट्ठा उद्योग को नया दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण, उद्योग की स्थिरता, और आर्थिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करना है।

Spread the love

Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More
Ayodhya Donation Controversy
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या दान विवाद पर लखनऊ के व्यापारियों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग : ललित

Ayodhya Donation Controversy प्रदीप सिन्हा ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग राम मंदिर दान विवाद पर पतंजलि यादव की टिप्पणी विजय श्रीवास्तव अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रही जांच के बीच लखनऊ के व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी […]

Spread the love
Read More
Acharya Chanakya
Analysis homeslider Uttar Pradesh

हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही 

Acharya Chanakya आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले एक शाश्वत सत्य कहा था कि बुद्धिमान शासक वही है जो आने वाले संकट को पहले से भांप ले और उसके निराकरण का उपाय करे। लेकिन आज के ‘लोकतंत्र’ में जब हम लखनऊ की उस तीन मंजिला इमारत को ‘लाक्षागृह’ बनते देखते हैं, जहां 15 मासूम चिराग एक […]

Spread the love
Read More