मां का नाम से जोड़ने से भावनात्मक लगाव बनाता है पेड़ : चंद्रभूषण पाण्डेय

  •  विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पहल
  •  विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत
  •  बीईओ चंद्रभूषण पाण्डेय और डीआईओएस डाॅ प्रदीप शर्मा ने किया पौधारोपण

महराजगंज

घुघली ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा टीकर में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक अनूठी पहल की शुरुआत हुई। विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ प्रदीप कुमार शर्मा और घुघली ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय ने अनार का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ प्रदीप शर्मा ने उपस्थित नागरिकों, शिक्षकों और बच्चों को ‘हर घर-एक पेड़’ लगाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह अभियान माता-पिता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

इस अवसर पर घुघली ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि पौधारोपण एक दिन की गतिविधि नहीं है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने बताया कि यह पौधा भविष्य में स्थानीय लोगों और पक्षियों के लिए फल और छाया का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों को मां के नाम से जोड़ने से भावनात्मक लगाव बनता है।

इसी क्रम में घुघली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा, कंपोजिट विद्यालय बिरैचा में भी प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी, अश्वनी पटेल, एआरपी डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, रामजपित यादव तथा ग्रामीणों और बच्चों की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लाक के समस्त प्राथमिक विद्यालय चुवनी, बिरैची, खानपुर खास, तिलकवनियां, मलाही टोला, बेलहिया टोला पकड़ी विशुनपुर, बनहवा टोला, टेढ़वा, बरगदही, अमसहां, नरायनपुर, यादव टोला, भैंसी, शितलापुर, कटैया, धन गड़ी मुण्डेरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिया कंपोजिट, भिटौली, नेबूईयां, बारीगांव, रामपुर बल्डीहा, बांसपार नूतन, सोहरौना राजा, बांसपार मिश्र, मिर्जापुर पकड़ी, तिलकवनियां, घुघली बुजुर्ग, भुवना, कुर्मीटोला हरपुर महंत, कंपोजिट विद्यालय बरवां खुर्द, गोपाला, खुशहालनगर, अमोढ़ा, अमवां, परसिया, मुहम्मदपुर, भरवलिया, तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बीआरसी घुघली के कर्मचारी रामकरन, अनूप गुप्ता, विशाल, ईनामुल्लाह, पूर्व एआरपी परमानंद विश्वकर्मा, पारसनाथ, संतोष चौधरी आदि ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

इस दौरान कई अभिभावकों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक करूणाकर पाण्डेय, ओमप्रकाश कन्नौजिया, अभिषेक पटेल, वीरेन्द्र यादव, सत्येन्द्र शुक्ल, अजय पटेल, कृष्ण मुरारी यादव, राकेश राय, श्रीमती विमलेश गुप्ता प्रशान्त पाण्डेय, डाॅ अजय द्विवेदी, रामविलास वर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बीआरसी कर्मचारी राम करन, अनूप गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय बिरैचा के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी, कंपोजिट विद्यालय बिरैचा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्वनी पटेल, एआरपी विज्ञान डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More