खाद्य विभाग के घोटालेबाजों और कोटाधारकों ने एक आधार कार्ड पर 100 लोगों का बीपीएल राशन उड़ा दिया…

2015 से 2018 के बीच यूपी के तीनों मंडलों मेरठ बरेली में बड़े स्तर पर खाद्य विभाग अनियमितता बरती घोटाला किया गया और अधिकारियों कर्मचारियों ने राशन-डीलरों की मिली-भगत से गरीब परिवारों (बीपीएल) का राशन खा लिया है। एक-एक आधार कार्ड पर 90 से 100 लोगों को राशन बांटने की बात भी सामने आई है, सीआईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा है कि इस घोटाले में नाबालिग बच्चों को भी लाभार्थी बनाकर गरीबों का हक छीना गया है। इस संबंध में 134 से अधिक मुकदमे भी दर्ज किये गये, सीआईडी ने भी 5 साल से लंबित चल रहे तीन मंडलों के 134 केस में से 110 को निस्तारित कर दिया है, शासन स्तर पर यह दाबा किया गया है ।

पांच सालों की सीआईडी जांच में राशन घोटाले की जांच में पता चला है कि यह सारी धांधली आधार कार्ड के दुरुपयोग से हुई है। खाद्य आपूर्ति के जिला और मंडल अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोटेदारों से मिलीभगत कर वास्तविक लाभार्थियों के आधार नंबर को एडिट कर दिया, इसके बाद पात्रों के नाम से अपात्रों के नाम से राशन रिलीज किया गया। सीआईडी ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत चार्जशीट में कई जिला पूर्ति निरीक्षक, राशन डीलर, सेल्समैन और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नामजद किया है, इनके अलावा कुछ एडीएम खाद्य नागरिक आपूर्ति और डीएसओ के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गयी है लेकिन संख्या का खुलासा नहीं किया गया है ।

homeslider Raj Sabha Ran

जल जीवन मिशन : मानसून सत्र में बीबी की कसम खाने तक बात पहुंची थी, बजट सत्र में कहां तक जायेगी?

मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। जल जीवन मिशन को लेकर पिछली बार यूपी विधानसभा सत्र के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सपा विधायक फहीम इरफान के बीच सवाल-जवाब के दौर में बीवी की कसम खाने तक की बात आ गई थी, लेकिन अबकी क्या होगा? अनुमान है कि इस बार जब जलशक्ति मंत्री सदन में […]

Read More
homeslider Raj Sabha Ran

एक राष्ट्र, एक कर” की भावना के अनुरूप एक टैक्स की लागू करे सरकार: अमरनाथ

बजट को लेकर व्यापारियों ने प्रस्तुत किए सुझाव आम बजट 2026-27 में कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए की मांग लखनऊ। आगामी एक फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले आम बजट 2026-27 के संदर्भ में बुधवार को व्यापारियों की एक बैठक अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें देश की कर […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP Raj Sabha Ran

मन की बात : पर्यावरण संरक्षण में आम नागरिकों के प्रयासों से आ रहा बदलाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में आम नागरिकों के प्रयासों से आ रहे बदलाव की चर्चा करते हुये कूच बिहार में बेनॉय दास के एकल प्रयास का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि जब पर्यावरण संरक्षण की बात होती है, तो अक्सर बड़े […]

Read More