एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई निर्मम हत्या से दहला जौनपुर

images 2
  • दुकान में खून से लथपथ मिली पिता और दो बेटों की लाश
  • किसी भारी वस्तु मारकर हुई हत्या, इलाके में फैली सनसनी

लखनऊ। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद सूबे में बेख़ौफ़ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ में दो थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब जौनपुर जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर पुलिस अफसरों को खुली चुनौती दे डाली। कातिलों ने दुकान में सो रहे पिता और उसके दो बेटों के ऊपर किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई जब एक व्यक्ति दुकान पहुंचा।
एक साथ तीन लोगों की हुई हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे । तिहरे हत्याकांड का विरोध कर परिजनों अपने समर्थकों के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह सनसनीखेज वारदात जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव अंडरपास के पास हुई। मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी की दुकान और वर्कशॉप है। बताया जा रहा है कि रात में अधिक काम के चलते हो जाने दोनों बेटों- यादवीर और गुड्डू के साथ ही रूक गए। परिवार के लोगों को भी लगा कि रात में दुकान में सो गए होंगे। लेकिन सुबह जब घर का एक व्यक्ति वहां खाना लेकर गया तो दंग रह गया।

दुकान में तीनों लोगों की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ बाईपास पर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी 62 वर्षीय लालजी, उसके 32 वर्षीय बेटे गुड्डू कुमार व 28 वर्षीय यादवीर की लालजी वेल्डिंग वर्कशॉप के नाम से दुकान क्षेत्र के नेवादा बाईपास पर थी। बताया रविवार की रात लालजी अपने दो बेटों के साथ दुकान पर था कि देर रात बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से सिर पर वारकर मार हत्या कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी चाबी से खोलकर निकाल लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना गुड्डू कुमार के बहनोई ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस की टीमें चारों दिशाओं में डेरा डाले हुए और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

Spread the love

Sitapur Jailer
homeslider Uttar Pradesh

प्रदेश की तीन जेलों में सब्जी की आपूर्ति करने वाली जेल में सब्जी का संकट

बीज खरीद के लिए मुख्यालय ने आवंटित किए थे करीब डेढ़ लाख रुपए Sitapur Jailer जेलों में घटनाओं पर कार्यवाही नहीं होने से अधिकारी इस कदर बेलगाम हो गए कि उन्हें अब न तो शासन और न ही मुख्यालय का कोई खौफ रह गया है। प्रदेश की तीन जेलों को सब्जी की आपूर्ति करने वाली […]

Spread the love
Read More
Aditi Yadav controversy
Uttar Pradesh

अदिति यादव विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- बेटियों के सम्मान से नहीं होगा कोई समझौता

Aditi Yadav controversy :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

AIG जेल की वसूली करने वाले बाबुओं का नहीं होता पटल परिवर्तन!

प्रदेश की जेलों के साथ ध्वस्त की कारागार मुख्यालय की व्यवस्था कानपुर परिक्षेत्र के बाबू को सौंप दिया जेल मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार Jail कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन ने प्रदेश की जेलों की ही नहीं कारागार मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया है। वसूली के चक्कर में एआईजी […]

Spread the love
Read More