फांसी के फंदे पर युवक का लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

  • अवैध संबंध को लेकर दंपति चल रही थी तनातनी का मामला आ रहा सामने
  • एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
  • पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के चौधराना कस्बा निवासी 25 वर्षीय वसीम अहमद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की। इस मामले में मृतक की मां सायरा ने बहू शबाना और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। सायरा ने बताया कि गुरुवार शाम को किसी बात को लेकर पत्नी शबाना से कहासुनी हुई थी।

परिजनों का आरोप: पत्नी ने बहन और भाइईयों को बुला लिया।

पुलिस को दी गई तहरीर में सायरा ने बताया कि शबाना ने अपने भाईयों इमरान, शराफत, कल्लू व बहन उबैदा ने मिलकर वसीम के साथ मारपीट की। इसकी भी सूचना थाने में दी गई थी। मारपीट के बाद शुक्रवार सुबह वसीम का शव घर में पंखे से लटका मिला।

,,,पत्नी का किसी से था अवैध संबंध,,,

मृतक की मां सायरा का आरोप है कि शबाना का किसी अन्य शख्स से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दंपति में आए दिन कहासुनी होती रहती थी।

बताया जा रहा है कि वसीम व शबाना के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की रॉड से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

AIMIM यूपी अध्यक्ष शौकत अली का तीखा बयान, ‘B टीम’ कहने वालों को दी जूते से जवाब की चेतावनी

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी ने माहौल गरमा दिया है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। अपनी पार्टी को बीजेपी की ‘B टीम’ बताए जाने पर उन्होंने कड़ा विरोध […]

Read More