माल थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार से चल रहे बेलगाम वाहनों का आतंक थम नहीं रहा है। माल थाना क्षेत्र के अटारी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बाइक सवार को एक बेकसूर की मौत का सबब बन गई। बेकाबू ट्रैक्टर के चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार एक युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
माल थाना क्षेत्र स्थित थावर गांव निवासी 18 वर्षीय बबलू गौतम, 20 वर्षीय अंकुल गौतम व 22 वर्षीय कान्ति देवी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 31 बी वाई 4916 पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक सवार अटारी गांव के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने कान्ति देवी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बबलू गौतम और अंकुल गौतम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
