दुस्साहस: अब उन्नाव में निशाना बनी एक युवती

  • शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
  • रेप के बाद हत्या किए जाने की आंशका, शिनाख्त नहीं

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद सूबे में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी बेख़ौफ़ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के दसगवां के पास मंगलवार सुबह करीब 20 वर्षीय एक युवती का खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोग रेप के बाद युवती की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित दसगवां के ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए तो देखा कि एक युवती का खून से लथपथ शव पड़ा है। यह माजरा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के युवती की करीब 20-25 लग रही। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान हैं। आंशका जताई जा रही है कि विरोध करने पर हत्यारों ने उसकी हत्या कर मौके से भाग निकले। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ बनेगा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

उत्तर प्रदेश अब देश के एविएशन सेक्टर में एक नई ऊंचाई हासिल करने जा रहा है।  नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के उद्घाटन के साथ ही  उत्तर  प्रदेश  भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य […]

Read More
Uncategorized

अब नहीं चलेगी मनमानी! केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने होटल-रेस्टॉरेंट को दी चेतावनी

अगर आप होटल या रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त LPG चार्ज या ईंधन शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने इस तरह की वसूली को गलत ठहराते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। CCPA के मुताबिक, मेन्यू में जो कीमत दी जाती है, वही ग्राहक […]

Read More
Uncategorized

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है चुकंदर, बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान के कारण कम उम्र में ही लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद […]

Read More