अपने ही करें गुनाह तो कौन बचाएः साल-दो के भीतर अपनों ने ही अपनों के साथ खेली खून की होली

सीतापुर, लखनऊ के बाद अब शाहजहांपुर में अपनों के हाथों गई चार मासूमों की जान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शायद ही कोई साल जब मासूम बच्चों से लेकर महिलाएं व लड़कियां अपनों की शिकार न बनती हों। ये हत्यारे कोई गैर नहीं होते हैं। इनमें अधिकतर पिता या फिर भाई जैसा ही होता है। कभी-कभार नजदीकी रिश्तेदार भी कातिल बन जाते हैं। यहां तक कि कभी-कभी सात फेरे लेने वाली कलयुगी पत्नियां भी पति के लिए घातक बन जाती हैं।

बीते वर्ष 2024 से लेकर 28 मार्च वर्ष 2025 के बीच के आंकड़े पर गौर करें तो जिस तरह से कुछ बेरहमों ने बेरहमी के साथ अपनों के साथ पेश आए इससे कठोर दिल वालों की भी रुह कांप जाएगी।

11 मई 2024 को सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पाल्हापुर निवासी 45 वर्षीय अनुराग सिंह ने घर में सो रही 65 वर्षीय मां सावित्री, 39 वर्षीय पत्नी प्रियंका को पहले गोली मारकर मौत की नींद सुलाया इसके बाद 12 वर्षीय बेटे अर्ना , आठ वर्षीय आरवी और पांच वर्षीय आदिक को मौत के घाट उतारने के खुद को गोली मारकर जान दे दी।

दूसरी घटना राजधानी लखनऊ की। नाका क्षेत्र नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी 2025 को नाका क्षेत्र स्थित शरनजीत होटल में पिता के साथ मिलकर बेटे ने मां असमा, चार बहनों नौ वर्षीय आलिया, 19 वर्षीय अलिशा, 16 वर्षीय अक्सा व 18 वर्षीय रहमीन को मौत की नींद सुला दिया। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद कातिल अरशद पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह और उसके पिता ने मिलकर मां सहित पांच लोगों की हत्या कर दी है।

सीतापुर व लखनऊ जिले में हुई अपनों के हाथों सनसनीखेज वारदात को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि अब शाहजहांपुर जिले रोजा थाना क्षेत्र के मानकपुर चचरी गांव 36 वर्षीय पिता राजीव कुमार ने गुरुवार को तीन बेटियों व बेटे की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर सनसनी फैला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद राजीव कुमार फांसी के फंदे पर लट कर जान दे दी।

बेलगाम रिश्ते: ताबड़तोड़ अपनों के हाथों हुई हत्याओं ने छीना चैन

पहले से अपराधी मनबढ़ तो थे ही अब अपने भी बेखौफ हो गए हैं। वर्ष 2024 से लेकर 28 मार्च वर्ष  2025 के बीच मासूम बच्चों सहित 13 लोगों की हत्या कर खून के रिश्ते ने अपनों का बेरहमी से खून बहा कर रिश्तों को कलंकित कर दिया।

इन घटनाओं से साफ है कि अब पेशेवर अपराधियों से ज्यादा अपनों से खतरा है। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अपनों के हाथों हुई संगीन घटनाओं के बाद से पेशेवर अपराधियों से ज्यादा अब अपनों से खतरा मंडराने लगा है। शाहजहांपुर जिले में हुई घटना के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि घरों में रहने वाले लोग जिन्हें अपना मानकर भरोसा कर रहे हैं वही उनके लिए खतरा बन रहे हैं।

मुख्तार अंसारी के शूटरों में शुमार ढाई लाख के इनामी अनुज की लिस्ट जारी

लखनऊ। वर्ष 2017 से लेकर अबतक कई खूंखार सूचीबद्ध अपराधी पुलिस की गोली से लंगड़े हुए तो कई इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोना क्षेत्र निवासी अनुज कन्नौजिया के खिलाफ जनपद मऊ जिले सहित अन्य जिलों में दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी पर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने इनाम की राशि बढ़ाकर अब ढाई लाख रुपए तक कर दी है। बताया जा रहा है अनुज कन्नौजिया मुख्तार अंसारी के शूटरों में शुमार है। बताया जा रहा है वह काफी दिनों से फरार चल रहा है जिसकी तलाश में यूपी पुलिस जुट गई है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More