महाकुंभः घर लौट रहे झारखण्ड के 30 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

  • तेज रफ्तार, चालक की थकान और झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह
  • रास्ते में जाम के झाम के कारण नहीं मिला आराम, कइयों के घर उजड़े

नया लुक ब्यूरो, रांची।

महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई परिवारों के सदस्य अपने घर नहीं पहुंच सके। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसों में उनकी मौत हो गई। अधिकतर यात्री निजी और किराये के छोटे वाहनों या बसों से प्रयागराज गए थे, लेकिन वापसी के दौरान हुए हादसों में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाओं में कई परिवार उजड़ गए, जहां माता-पिता, संतान और अन्य परिजनों ने एक साथ अपनी जान गंवा दी।

रास्ते में भारी जाम, नींद पूरी न होने से हुई दुर्घटनाएं

पीड़ित परिवारों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसों की मुख्य वजह वाहन चालकों की तेज रफ्तार, अत्यधिक थकान और नींद पूरी न होना रही। प्रयागराज से लौटते समय रास्ते में भारी जाम लगने के कारण चालक आराम नहीं कर सके। नींद से जूझते हुए कई चालकों को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गए।

झारखंड के कई जिलों के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इन दुर्घटनाओं में झारखंड के कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। रांची, हजारीबाग, पलामू और लातेहार समेत राज्य के कई जिलों में सड़क हादसों में लोगों की मौत हुई है। इन हादसों ने न केवल परिवारों को शोक में डुबो दिया है बल्कि प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय खड़ा कर दिया है कि लंबी यात्राओं के दौरान यात्री सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए जाएं।

homeslider Jharkhand

UPSC ने DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को बताया अवैध

झारखंड में DGP को लेकर फिर फंसेगा पेंच, शॉक ट्रीटमेंट की नीति CM को पड़ सकती है भारी नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति का मामला एक बार फिर कानूनी और प्रशासनिक विवादों के घेरे में आ गया है। हाल ही में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा तदाशा मिश्रा को राज्य की […]

Read More
Jharkhand

रेडिएंट झारखंड 2.0’ में RNTC के छात्रों का कमाल, दो इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स को मिला नेशनल इनोवेशन अवार्ड

NTTF आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर (RNTC) ने एक बार फिर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान साबित की है। संस्थान के छात्रों ने रेडिएंट झारखंड 2.0 नेशनल लेवल एग्जीबिशन (29 से 31 जनवरी 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो प्रतिष्ठित इनोवेशन अवार्ड अपने नाम किए। छात्रों के इन प्रोजेक्ट्स ने जूरी […]

Read More
homeslider Jharkhand

गणतंत्र दिवस पर थाना में पत्नी संग नाचने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

नया लुक ब्यूरो रांची/पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर का एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ पूरे पुलिस यूनिफॉर्म में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रीम साड़ी में, हेयर कलर […]

Read More