मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण पटियाला फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 18 सालों से सक्रिय हैं। संजय भूषण पटियाला अब तक हिन्दी,भोजपुरी, साउथ और बाकी भाषाओं की फिल्मों को मिलाकर 1000 से ज्यादा फिल्मों की पब्लिसिटी कर चुके हैं। इसके अलावा वो हिन्दी और भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स के भी निजी पीआरओ हैं। फिल्महाल, संजय भूषण पटियाला इन दिनों डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

बता दें कि फिल्म फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की पूरी पब्लिसिटी संजय भूषण पटियाला ने ही डिजाइन की है। इस फिल्म को चर्चा में लाने का श्रेय संजय भूषण पटियाला को ही जाता है। इससे पहले वह सनोज मिश्रा की बहुचर्चित फिल्म ‘’द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ की पब्लिसिटी से खूब सुर्खियों में आए थे। फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को उनके घर यानी मध्य प्रदेश के महेश्वर में जाकर साइन किया था। अब मुंबई में वह मोनालिसा को एक्टिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं।

प्रचारक संजय भूषण पटियाला का खुलासा मोनालिसा जल्द हों जायेगी करोड़पति सनोज मिश्र ऐसे डायरेक्टर हैं, जो समाज के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म बनाते हैं। चाहें उनकी फिल्म ‘काशी टु कश्मीर’ हो या फिर ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ हो। उनकी इस फिल्म का काफी विरोध हुआ था। यहां, तक की जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने ना सिर्फ फिल्म की पब्लिसिटी की, बल्कि सनोज मिश्रा के साथ साये की तरह उनके मुश्किल व्यक्त में खड़े रहे।

सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के को- प्रोड्यूसर संजय भूषण पटियाला,जावेद देवरियावाले हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

Entertainment

रिलीज से पहले ही छाया ‘ओ’रोमियो’, करोड़ों की कमाई ने सभी को किया हैरान

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही माहौल बना दिया था, […]

Read More
Entertainment homeslider

कपूर परिवार की संपत्ति पर छिड़ी जंग, दिल्ली हाईकोर्ट बोला– यह विवाद नहीं

नई दिल्ली। मशहूर कपूर परिवार की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। कारोबारी संजय कपूर की निजी संपत्ति को लेकर उनकी मां रानी कपूर, पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर (अपने दो बच्चों के माध्यम से) और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर आमने-सामने हैं। हाईकोर्ट ने इस […]

Read More
Entertainment

क्या प्रकाश राज ने बीच में छोड़ दी ‘स्पिरिट’? अफवाहों पर एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म पहले से ही अपने इंटेंस कंटेंट और दमदार कास्ट के कारण चर्चा में है। लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कहा जाने […]

Read More