ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

महाकुंभनगर। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से त्याग पत्र दे दिया है। यह जानकारी उन्होने एक वीडियो जारी कर साझा की। ममता ने कहा कि  मैं महामंडलेश्वर ममता नंद गिरि अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। उनके महामंडलेश्वर घोषित करने के बाद किन्नर अखाड़े में जो समस्याएं उठ रही हैं, उससे आहत होकर महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देती हूं। मैं साध्वी हूं और साध्वी ही रहूंगी।” उन्होंने कहा कि वह तो तकरीबन 25 साल पहले ही साध्वी बन चुकी हैं। उन्होंने तभी फिल्में छोड़ने के बाद ही दीक्षा ले ली थी। वह लगातार सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का काम कर रही थी।

ममता ने वीडियो में कुछ शंकराचार्य और अर्धनारीश्वर धाम की प्रमुख हिमांगी सखी को त्यागपत्र देने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि 25 साल के तप का प्रसाद के रूप में उनको महामंडलेश्वर का पद दिया गया था लेकिन कुछ लोगों को यह हजम नहीं हो रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने 24 जनवरी को संन्यास की दीक्षा दिलाकर महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। सार्वजनिक समारोह में उनका पट्टाभिषेक कर चादर पेशी की रस्म अदा की गई थी। उन्होंने खुद पर निशाना साधने वालों के ज्ञान पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि मैने अपने गुरू चैतन्य गगन गिरि महराज के सानिध्य में 25 वर्ष तक साधना किया है। उन्हें किसी कैलाश, मानसरोवर अथवा हिमालय पर जाने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने हिमांगी सखी को लेकर कहा कि उन्हें ब्रह्म विद्या का ज्ञान है। मे उनके बारे में अपने मुंह से कुछ बोलना नहीं चाहती ,बस। कि मैं अपने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को बहुत सम्मान करती हूं। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद ने ममता कुलकर्णी और किन्नर अखाड़े का बचाव किया था। (वार्ता)

Entertainment

दुपहिया’ का दूसरा सीजन करेगा बड़ा धमाका, फैंस को मिला सरप्राइज

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘दुपहिया’ ने अपने पहले सीजन से ही दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इसकी कहानी, किरदार और गांव की पृष्ठभूमि ने इसे बाकी सीरीज से अलग बनाया। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। यह सीरीज एक छोटे […]

Read More
Entertainment

प्रीति जिंटा का कॉन्सर्ट अनुभव: म्यूजिक, यादें और अचानक बने प्लान की ताकत

 प्रीति ज़िंटा का हालिया कॉन्सर्ट अनुभव यह दिखाता है कि कैसे म्यूजिक और दोस्ती मिलकर यादगार पल बना सकते हैं। मुंबई में आयोजित Def Leppard के लाइव शो में उनकी मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया। इस कॉन्सर्ट की खासियत यह थी कि प्रीति का इसमें शामिल होना पहले से प्लान नहीं […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस ग्राफ: रिकॉर्ड, गिरावट और भविष्य की उम्मीदें

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त ओपनिंग हासिल की और पहले ही हफ्ते में कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस स्पाई थ्रिलर ने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का […]

Read More