साली के साथ जीजा ने की दरिंदगी के हदें पार गला दबाकर की हत्या

मुजफ्फरनगर। कुछ बहसी दरिंदों की वजह से समाज और रिश्ता कलंकित हो रहा है। इस तरह की खबरें अब अक्सर पढ़ने सुनने को मिल जाती है। एक ऐसा ही मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से मिल रहा है। जहाँ साली के साथ जीजा ने अपने दोस्तों संग गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 जनवरी को बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उसकी बेटी को उसका दामाद आशीष अपने दोस्तों के साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद पत्नी की छोटी बहन से उसकी बातचीत होने से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच संबंध बन गए। पिछले दो महीने से साली रुपये और सामान का दबाव उस पर बना रही थी। उसे ब्‍लैकमेल कर रही थी।

आरोपी दौराला के आर्यवृत अस्पताल में काम करता है। तंग आकर उसने अपने साथी शुभम व दीपक निवासी गांव मडियाई थाना सरधना जिला मेरठ के साथ मिलकर हत्या की योजना तैयार की। आरोपी ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर 30 हजार रुपये हत्या करने के लिए अपने साथियों को दिए थे। योजना के मुताबिक तीनों आरोपी युवती को लेकर युवती को साथ लेकर नानू नहर की कच्ची पटरी पर लेकर पहुंचे। फिर तीनों ने मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जला दिया। पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार युवती का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से कई अहम सबूत भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दोस्तों की तलाश जारी है। (BNE)

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More