विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने महाकुंभ में विदेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

शाश्वत तिवारी

प्रयागराज। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने यहां महाकुंभ मेले का दौरा करने आए 110 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न देशों के मिशनों के प्रमुख, उनके जीवनसाथी और 71 देशों के राजनयिक शामिल थे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मिशन प्रमुखों, मिशन प्रमुखों के जीवनसाथी और 71 देशों के राजनयिकों सहित 110 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस समूह का नेतृत्व राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया।

जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम की यात्रा को एक अतुल्य आध्यात्मिक अनुभव बताया।अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, रूस, यूक्रेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मलेशिया, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड जैसे विभिन्न देशों के राजनयिकों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ मेला में अखाड़ों की परंपराओं और आध्यात्मिक संस्कृति को करीब से महसूस किया।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में विदेशी राजनयिकों का स्वागत किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन में अब तक 35 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री भाग ले चुके हैं और 26 फरवरी तक यह संख्या 45 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा मैं आप सभी का महाकुंभ मेला 2025 में स्वागत करता हूं। यह खुशी का क्षण है कि सदी का सबसे बड़ा आयोजन प्रयागराज में आयोजित किया गया है। आपका आना हमें और अधिक प्रोत्साहित करता है।

homeslider Raj Dharm UP

नए साल से पहले यूपी प्रशासन में बड़ा बदलाव, 67 IAS अधिकारियों को प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। इस फैसले से प्रदेश के कई अहम विभागों और जिलों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना […]

Read More
Education Raj Dharm UP

SCERT ने शिक्षकों के लिए सामाजिक विज्ञान का विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल ‘दिशांतरण’

उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा छह से  आठ  के शिक्षकों के लिए तैयार हुआ है मॉड्यूल बच्चों में समाज को समझने की दृष्टि भी विकसित कर पाएंगे शिक्षक: डॉ. पवन सचान सामाजिक विज्ञान अब विचार, विमर्श, अनुभव और नागरिक चेतना की प्रयोगशाला बनेगा विद्यर्थियों को प्रश्न, तर्क, तुलना और समाधान खोजने में निपुण बनाने को प्रतिबद्ध […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

हिन्दुओं की आस्था को रौंद कर आगे बढ़ने की कट्टरपंथी सोच

हिन्दुस्तान मुसलमानों की जहनियत में पिछले चार-पाँच दशकों से काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और संविधान से चलता है, लेकिन अब देश के मुसलमानों में भारत के प्रति वैसी वफादारी नहीं दिखती जैसी उनके मन में शरीयत के प्रति है। कहने को तो शरीयत कुरान की ही सोच […]

Read More