महाकुंभ से लौट रही रोडवेज की दो बसों की आमने-सामने से टक्कर, 27 घायल, 17 जिला अस्पताल रेफर

  • घायलों में अधिकतर नेपाल के लुंबिनी स्थित रमवापुर के निवासी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहे के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही दो रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बस यात्रियों को उतार रही थी, तभी दूसरी बस तेज रफ्तार से आई और सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 17 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। घायलों को गगहा सीएचसी ले जाया गया, जहां से 17 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बस यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी थी, लेकिन दूसरी बस तेज रफ्तार में थी और उसे संभाल नहीं सकी और दोनों बसों में आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। घायलों की पहचान कर ली गई है। इनमें कई नेपाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। घायलों में नेपाल के रमवापुर लुंबिनी निवासी विशाल यादव,हीरामती यादव, बिंजन यादव, चंद्रावती देवी,कृष्णा यादव, प्रमिला देवी,बासमती यादव, राम चन्द्र यादव,अनुराधा, सुशीला देवी बरनहवा चौराहा, रमवापुर, लुंबिनी,उर्मिला देवी अहिरौली, लुंबिनी, नेपाल) रामरती देवी परसा, रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल,कालिंदी विशुनपुर, महराजगंज, वंदना पटेल हरिहरपुर, महराजगंज अरुण कुमार अहिरौला टोला, गोरखपुर,मीना कुमारी अहिरौला टोला, गोरखपुर,प्रतीक शुक्ला बसडोला, सरदार नगर, गोरखपुर,विद्या सागर रमवापुर पट्टी, कुशीनगर,रामसेवक बेलवा, कुशीनगर,संजय कुमार मल्ल अमहिया, गोरखपुर, धर्मेंद्र सिंह इस्लामपुर, गोरखपुर शाह आलम पोखर टोला, राजघाट, गोरखपुर,अर्चना दूबे सोनहरिया, करंडा, गाजीपुर,सुशीला (खलीलाबाद),संगीता (नेपाल),प्रमिला (नेपाल) उर्मिला देवी परसा चौराहा, रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल।

जांच में जुटी पुलिस, यात्रियों में आक्रोश

दुर्घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हाईवे पर यातायात नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटना हुई। एसपी दक्षिणी जीतेन्द्र कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बस चालक पर कार्रवाई होगी।

Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

विजय श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर/बढ़नी। जिस तरह त्रेता युग में शापित अहिल्या का उद्धार हुआ था, कुछ वैसा ही उद्धार आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन उपेक्षित सड़क का हुआ है। पिछले दो दशकों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द (अर्रा नाला) तक की सड़क के दिन अब फिरने […]

Read More
Purvanchal

नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भारत-नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज।भारत -नेपाल संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में तृतीय वर्ष भारत नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार को नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। […]

Read More