कियारा आडवाणी ने फिल्म टॉक्सिक का अगला शेड्यूल बेंगलुरु में किया शुरू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक का अगला शेड्यूल बेंगलुरु में शुरू कर दिया है।  गीतू मोहनदास निर्देशित अखिल भारतीय फिल्म टॉक्सिक में यश और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। फिल्म की घोषणा के बाद से, प्रशंसक बेसब्री से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, यह पता चला कि निर्माताओं ने गोवा में कियारा आडवाणी और यश के साथ एक गाने के दृश्य की शूटिंग की, जिसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था।

चर्चा है कि गोवा में महत्वपूर्ण शेड्यूल पूरा करने के बाद, कियारा आडवाणी और यश अब टॉक्सिक की शूटिंग के एक लंबे और महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत करने के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं। बेंगलुरु की शूटिंग में महत्वपूर्ण दृश्य शामिल होने की उम्मीद है।यश की प्रभावशाली उपस्थिति और कियारा के आकर्षण और बहुमुखी प्रतिभा के साथ, टॉक्सिक हाल के दिनों में सबसे चर्चित परियोजनाओं में से एक बन गयी है।(वार्ता)

Entertainment

दुपहिया’ का दूसरा सीजन करेगा बड़ा धमाका, फैंस को मिला सरप्राइज

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘दुपहिया’ ने अपने पहले सीजन से ही दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इसकी कहानी, किरदार और गांव की पृष्ठभूमि ने इसे बाकी सीरीज से अलग बनाया। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। यह सीरीज एक छोटे […]

Read More
Entertainment

प्रीति जिंटा का कॉन्सर्ट अनुभव: म्यूजिक, यादें और अचानक बने प्लान की ताकत

 प्रीति ज़िंटा का हालिया कॉन्सर्ट अनुभव यह दिखाता है कि कैसे म्यूजिक और दोस्ती मिलकर यादगार पल बना सकते हैं। मुंबई में आयोजित Def Leppard के लाइव शो में उनकी मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया। इस कॉन्सर्ट की खासियत यह थी कि प्रीति का इसमें शामिल होना पहले से प्लान नहीं […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस ग्राफ: रिकॉर्ड, गिरावट और भविष्य की उम्मीदें

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त ओपनिंग हासिल की और पहले ही हफ्ते में कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस स्पाई थ्रिलर ने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का […]

Read More