ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड को छह रन से हराया

कैनबरा। कप्तान तालिया मैक्ग्रा नाबाद 48, बेथ मूनी 44  की शानदार बल्लेबाजी के बाद कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने गुरुवार को वर्षा बाधित मैच में इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में छह रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं।

ऑस्ट्रेलिया के 185 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए मैया बाउचियर और डेनियल वायट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। छठे ओवर में सदरलैंड ने बाउचियर 13 को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी सोफिया डंकली ने मोर्चा संभाला। 13वें ओवर में मेगन शूट ने डेनियल वायट 52 को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई।

सोफिया डंकली 32 और नेट सायबर ब्रंट 22 रन बनाकर आउट हुई। एक समय ऐसा लगा रहा था कि इंग्लैंड यह मैच जीत लेगा। 20वें ओवर में जब बारिश शुरु हुई तो इंग्लैंड ने चार विकेट पर 168 रन बना लिये थे। हीथर नाइट 19 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थी। बारिश नहीं रूकने पर ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत छह रन से विजेता घोषित किया गया।(वार्ता)

homeslider Sports

ICC T20 WC 2026 Semi Final: इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। ICC टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और कब भारतीय खिलाड़ी […]

Read More
Sports

भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC T20 विश्व कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान पर शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। जो टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम […]

Read More
Sports

विदाई मैच में एलिसा हीली का तूफानी शतक, यादगार अंदाज में कहा अलविदा

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली  ने अपने वनडे करियर को शानदार अंदाज में अलविदा कहते हुए क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया। भारत के खिलाफ होबार्ट के Bellerive Oval मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया और अपने अंतिम ODI मैच को ऐतिहासिक […]

Read More