पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती थाने एव चौकी का किया औचक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रोशनी, और निर्माणाधीन भवनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। महराजगंज ! पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने मंगलवार को परसामलिक थाना एवं सीमावर्ती चौकी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, विवेचना कक्ष, बंदी गृह, मालखाना, मेस, शौचालय, और थाना परिसर की गहन जांच की गई। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रोशनी, और निर्माणाधीन भवनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

बार्डर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर पिकेट और पैदल गश्त लगाने का निर्देश देने के साथ ही, उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा।  इस दौरान थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक सेवतरी प्रशांत दुबे, अभिजीत कुमार, अभिषेक जायसवाल, आदर्श सिंह, दर्शन सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More