सराहनीय होते आशियाना परिवार के सांस्कृतिक कार्यक्रम : बृजेश पाठक

  • एकता की मिसाल पेश करता सर्वधर्म सम्मेलन: राजेश्वर सिंह
  • आशियाना परिवार ने आयोजित किया सर्वधर्म सम्मेलन और खिचड़ी भोज
  • परिवार के पदाधिकारियों, सदस्यों और पत्रकारों का हुआ सम्मान

लखनऊ। आशियाना परिवार के तत्वाधान में रविवार को कॉलोनी के सेक्टर के स्थिति द्विवेदी पार्क में सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विशाल खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और बच्चों ने खिचड़ी भोज का लुत्फ लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने आशियाना परिवार के आयोजित कार्यक्रमों को सराहना करते हुए कहा कि बीते 25 साल में आशियाना परिवार ने देश में संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए बड़ा काम किया है। ऐसे आयोजनों से लोगों को आपस में एक दूसरे से मिलने का मौका तो मिलता ही है साथ ही आपसे सामंजस्य बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह सर्वधर्म सम्मेलन एकता की मिसाल बन गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में तारा रसोई से प्रतिदिन करीब चार हजार लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।

उन्होंने कार्यक्रम के लिए आशियाना परिवार को बधाई दी। इसके अलावा कार्यक्रम को अशोक बाजपेई, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली समेत अन्य धर्मों के धर्म गुरुओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पायनियर स्कूल के बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश लिए। आगंतुकों ने तालियां बजाकर बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया।  इस मौके पर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने आशियाना परिवार के आरडी द्विवेदी, डॉ संजीव अवस्थी, नानक चंद्र लखमानी, अंजू रघुवंशी, रेखा सिंह, शर्मीला सिंह, बबीता हवेलियां, किरण, कुसुम, मीडिया प्रभारी राकेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजवीर रतन, ई भीमराज, आरटी पांडेय के साथ पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी शिवशंकर अवस्थी, पूर्व पार्षद राजेंद्र पांडेय, डॉ केके त्रिपाठी, ई एपीएस राठौर, कर्नल खंडूरी, सीपी सिंह, कृष्ण प्रताप शुक्ला, संध्या सिंह, शिखा द्विवेदी, श्वेता पांडे के साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों के साथ महिलाओं और बच्चे और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More