प्रयागराज के लिए फ्लाइट पॉच गुना तक महंगी

  • 25 जनवरी से एयर इंडिया शुरू करेगा दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, 1.10 घंटे का होगा सफर

लखनऊ। इंडिगो, स्पाइस जेट और एयलाइंस एयर के बाद अब एयर इंडिया भी महाकुंभ में प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है। 25 जनवरी से एयर इंडिया दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। इसमें इकोनॉमी के साथ प्रीमियम क्लास की भी सुविधा होगी। एयर इंडिया ने प्रयागराज-दिल्ली के बीच सीधी फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। फ्लाइट 25 जनवरी से 28 फरवरी तक रोज चलेगी।

प्रयागराज के लिए फ्लाइट पॉच गुना तक महंगी

महाकुंभ में दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट 5,748 रुपए और मुंबई से 6,381 रुपए हो गया है। भोपाल से प्रयागराज का किराया इस समय 17,796 रुपए हो गया है। यह एक साल पहले 2,977 रुपए था। लखनऊ और वाराणसी से भी हवाई किराया 3 से 21% तक बढ़ा है। सालाना आधार पर प्रयागराज के लिए फ्लाइट 5 गुना तक महंगी हो गई है।

प्रयागराज-दिल्ली का सफर 1.10 घंटे में पूरा होगा

25 से 31 जनवरी तक एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 4.15 बजे उड़ान भरकर 1.10 घंटे में शाम 5.25 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली से वापसी दोपहर 2.10 बजे होगी, जो 3.15 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। एक फरवरी से एयर इंडिया टाइमिंग में बदलाव कर रहा है। प्रयागराज से फ्लाइट दोपहर 2.45 बजे उड़ान भरेगी, जो 3.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। इसी तरह दिल्ली से दोपहर 1 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट 2.05 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंच जाएगी।

homeslider Raj Dharm UP

यूपी में देर शाम पाँच अफ़सरों का तबादला, एक बार फिर आदेश से पीछे हटी सरकार

इनवेस्ट यूपी को एक और ACEO मिली, प्रेरणा शर्मा पहुँची औद्योगिक विभाग DKS कुशवाहा बने रेशम निदेशक, साइड लाइन चल रहे टीके शिबु को बहुत दिनों बाद मिली विभागाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी नया लुक संवाददाता उत्तर प्रदेश में निवेश का ‘चीफ़ डेस्टिनेशन’ बनकर उभरे यमुना अथारिटी के जिस भी अफ़सर का तबादला कहीं होता है, वो […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पंकज चौधरी का यूपी भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय

योगी प्रस्तावक रहे, निर्विरोध चुना जाना तय, सात बार से सांसद, केंद्र में मंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा दोपहर 3 बजे तक थी। इस दौरान मोदी-शाह के करीबी चौधरी के अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

नए साल से पहले यूपी प्रशासन में बड़ा बदलाव, 67 IAS अधिकारियों को प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। इस फैसले से प्रदेश के कई अहम विभागों और जिलों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना […]

Read More