भारत की मदद से श्रीलंका के स्कूलों में स्थापित होंगे ‘स्मार्ट क्लासरूम’

शाश्वत तिवारी

कोलंबो। भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का अनुसरण करते हुए श्रीलंका में बेहतर एवं उन्नत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। भारत ने श्रीलंका के कुछ चुनिंदा स्कूलों में 60 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने का फैसला किया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने गुरुवार को 50 करोड़ से अधिक श्रीलंकाई रुपयों के बजट से स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना से जुड़े एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा उच्चायुक्त संतोष झा और वृक्षारोपण एवं सामुदायिक बुनियादी ढांचा मंत्रालय के सचिव बी. के. प्रभात चंद्रकीर्ति ने भारत से एलकेआर 508 मिलियन की अनुदान सहायता के साथ श्रीलंका के वृक्षारोपण क्षेत्रों में ‘चयनित स्कूलों में 60 स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना’ पर एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में कहा इस परियोजना में श्रीलंका सरकार द्वारा चिन्हित नुवारा एलिया के 48 स्कूलों तथा कैंडी और बादुला जिलों के 6-6 स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों के लाभ के लिए स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना की परिकल्पना की गई है।
स्मार्ट क्लासरूम में शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए ऑडियो, वीडियो, एनिमेशन, इमेज, और मल्टीमीडिया जैसी इडवांस तकनीकों का इस्तेमाल होता है, जिससे छात्रों को लगातार डिजिटल होती दुनिया में खुद को ढालने में मदद मिलेगी।

बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका की निरंतर सहायता कर रहा है। एक दिन पहले ही बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त झा ने भारत सरकार से 30 करोड़ (श्रीलंकाई रुपये) की अनुदान सहायता के साथ ‘श्रीलंका के पुलिस स्टेशनों में उपयोग के लिए सिंगल कैब की आपूर्ति’ पर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। इस परियोजना में श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के पुलिस स्टेशनों को 80 सिंगल कैब, स्पेयर पार्ट्स और सहायक उपकरण की आपूर्ति शामिल है, जो नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित श्रीलंकाई पुलिस की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करेगा।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More