गुनाहों के दलदल में फंस रही युवा पीढ़ी

  • शानो-शौकत की चाह में नई उम्र के लड़के बन रहे लुटेरे
  • मां-बाप के सपनों की दुश्मन बनीं बच्चों की भटकती राहें
  • सिलसिलेवार हुई गिरफ्तारियों से सच आया सामने

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बच्चों पर ही माता-पिता की उम्मीदें टिकी होती है। उनका करियर संवारने में वे जीवन भर की गाढ़ी कमाई लगा देते हैं, लेकिन उनकी भटकती राहें सपनों की दुश्मन बन जाती हैं। राजधानी लखनऊ में लूट की कुछ घटनाओं के राजफाश के बाद कुछ नई उम्र वाले युवकों की शक्ल लुटेरों के रूप में उभरी तो पुलिस वाले भी हैरत में रह गए। हाईटेक जीवन शैली और सुख-सुविधा की चाह में इन लड़कों का करियर गुनाहों के दलदल में फंस गई। यकीन नहीं होता कि जिनके हुनर को मुकाम हासिल होने से समाज में बदलाव की बयार बहती है वही अपराध की अंधेरी गलियों में गुमराह हो गए हैं।

मंगलवार को चिनहट पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नई उम्र वाले लड़के तीरथ राम यादव, जीतू यादव और योगेश सिंह की उम्र 23, 36 व 22 वर्षीय है, जिन्होंने अपनी शौक पूरे करने के लिए स्टैंड संचालक के घर में घुसकर फायरिंग कर लूटपाट करने के साथ ही अगवा भी कर लिया। महंगे खर्च के चलते इन लोगों ने मां-बाप की उम्मीदों को तोड़कर गुनाहों की राह पकड़ ली। यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई ऐसे युवा पुलिस के हत्थे चढ़ चुकें हैं जो सरेराह और सरे शाम घटनाओं को अंजाम दिया किसी ने गोलियों की बौछार कर किसी को मौत की नींद सुलाया तो किसी ने लूटपाट कर अपराध के दलदल में चला गया।

homeslider Raj Dharm UP

यूपी में देर शाम पाँच अफ़सरों का तबादला, एक बार फिर आदेश से पीछे हटी सरकार

इनवेस्ट यूपी को एक और ACEO मिली, प्रेरणा शर्मा पहुँची औद्योगिक विभाग DKS कुशवाहा बने रेशम निदेशक, साइड लाइन चल रहे टीके शिबु को बहुत दिनों बाद मिली विभागाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी नया लुक संवाददाता उत्तर प्रदेश में निवेश का ‘चीफ़ डेस्टिनेशन’ बनकर उभरे यमुना अथारिटी के जिस भी अफ़सर का तबादला कहीं होता है, वो […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पंकज चौधरी का यूपी भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय

योगी प्रस्तावक रहे, निर्विरोध चुना जाना तय, सात बार से सांसद, केंद्र में मंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा दोपहर 3 बजे तक थी। इस दौरान मोदी-शाह के करीबी चौधरी के अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

नए साल से पहले यूपी प्रशासन में बड़ा बदलाव, 67 IAS अधिकारियों को प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। इस फैसले से प्रदेश के कई अहम विभागों और जिलों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना […]

Read More