कई साल बाद भी नहीं बन पाई प्रज्ञा स्कूल को जाने वाली सड़क, बच्चों और स्थानीय लोगों को होती है परेशानी

  • नगर निगम विभाग बना मूकदर्शक, शायद बड़े हादसे का इंतजार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के सभी जिलों के नगर निगम एवं नगर पालिका में तैनात अफसरों को आदेश जारी कर कहा कि सभी मार्गों को दुरुस्त कराएं, लेकिन यूपी में कुछ ऐसी सड़कें व गलियां हैं जहां लोगों का चलना दुश्वार है। और जिलों की बात छोड़ दें तो राजधानी लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर की दूरी पर अयोध्या रोड पर चिनहट क्षेत्र स्थित सेमरा गांव की हालत बद से बद्तर नजर आ रही है। सेमरा गांव में दाखिल होते ही बिना बरसात के जलभराव इस कदर है कि लोगों का निकलना दूभर है। यही नहीं वहीं पर प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज है वहां की गली भी बद से बद्तर है।

स्थानीय एवं कालेज प्रशासन ने बताया कि इस मामले की स्थानीय सभासद से लेकर नगर आयुक्त तक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया, लेकिन सब बेअसर साबित होकर रह गया। बताया जा रहा है कि वहीं तालाब है जो इस समय मानो नदी की तरह उफान पर है।बताया ग या कि कई साल गुजर जाने के बाद भी पक्की सड़क में तब्दील नहीं हो सका है। वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुआ रास्ता बारिश के दिनों में और अधिक कीचड़ से भर जाता है। रास्ते पर चलते हुए कई बार बच्चे गिरगर चोटिल हो चुके हैं। स्कूल में आस-पास बनी कालोनी एवं गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं कि कहीं फिसल कर गिर न जाए।

Central UP

ओवरलोड भूसी वाहन: सड़क सुरक्षा के लिए बढ़ता खतरा

विजय कुमार बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में भूसी से लदे ओवरलोड ट्रकों की बढ़ती संख्या स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। जहांगीराबाद-बाराबंकी मार्ग पर रोजाना दर्जनों तेज रफ्तार ट्रक गुजरते हैं, जो निर्धारित भार से कहीं अधिक भूसी लादकर चलते हैं। इन वाहनों के कारण संकरी सड़क पर यातायात […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष!

केंद्रीय नेतृत्व ने 2027 में अखिलेश यादव को रोकने के साथ योगी को भी घेरने की कोशिश की! मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिये पंकज चौधरी का नाम आगे कर केंद्र ने 2027 में अखिलेश यादव के पीडीए को कड़ी टक्कर देने के साथ योगी की घेराबंदी का संकेत दिया है। उत्तर प्रदेश […]

Read More
Central UP

लखनऊ में सजा हस्तशिल्प का मिनी इंडिया, 25 दिसंबर तक मौका!

लखनऊ में भारत हस्तशिल्प महोत्सव : एक छत के नीचे पूरा भारत, पर भीड़ अभी कम! विजय श्रीवास्तव लखनऊ। वृंदावन योजना शहीद पथ के पास CP-4 पार्किंग में पाँच से 25 दिसंबर तक भारत हस्तशिल्प महोत्सव” लग रहा है। कश्मीर के पश्मीना शॉल, काठ की नक्काशी, झांसी का ब्रासवेयर, कानपुर का लेदर वर्क, राजस्थानी क्रॉकरी, […]

Read More