पीवी सिंधु, चिराग-सात्विक ने जीत के साथ की शुरुआत

नई दिल्ली। भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडिया ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल इवेंट में चीनी ताइपे की शुओ युन सुंग को हराकर इस सीजन की शुरुआत की। आज यहां खेले गये मुकाबले में पीवी सिंधु ने अपनी विश्व नंबर 24 प्रतिद्वंद्वी को 51 मिनट में 21-14, 22-20 से हराया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने पहले गेम में आसानी से जीत हासिल की, लेकिन दूसरे गेम में उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वह एक समय 17-19 से पिछड़ रही थीं। सिंधु ने वापसी की और स्कोर 20-20 पर बराबर किया, फिर टाई-ब्रेकर में जीत दर्ज करते हुए उन्होंने मुकाबले को 21-14, 22-20 से अपने नाम किया।

सिंधु अगले राउंड में मुकाबला जापान की मनामी सुइज से होगा। पुरुषों की युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने मलेशिया के मैन वे चोंग-टी काई वुन के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में 23-21, 19-21, 21-16 से जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम टाई-ब्रेकर में जीता, इसके बाद मैन वे चोंग-टी काई वुन ने दूसरे गेम में वापसी की और मुकाबले को तीसरे गेम तक ले गए। तीसरे गेम में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23-21, 19-21, 21-16 से जीत हासिल की।

किरण जॉर्ज ने पहले राउंड में कड़ी मेहनत से जीत हासिल की। जापान के युशी तनाका के खिलाफ खेलते हुए, किरण जॉर्ज ने पहले गेम में जीत हासिल की, लेकिन दूसरे गेम में हार गए। मैच का तीसरा और निर्णायक गेम बेहद ही रोचक रहा। भारतीय खिलाड़ी ने आखिर में चार मैच प्वाइंट बचाए और 21-19, 14-21, 27-25 से जीत हासिल की। भारत के दूसरे पुरुष एकल खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत वॉकओवर के कारण चीन के वेंग होन्गयांग के खिलाफ मैच से बाहर हो गए।

इस बीच, जापान की अरीसा हिगाशिनो-आयाको सकुरामोटो ने त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद को 23-21, 21-19 से हराकर पहले राउंड में जीत हासिल की। मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपूर-तनीषा क्रास्टो ने भी अगले राउंड में अपनी जगह बनाई। पहले गेम में हारने के बाद, ध्रुव और तनीषा ने दूसरे और तीसरे गेम में वापसी करते हुए मैच 8-21, 21-19, 21-17 से जीत लिया। (वार्ता)

Sports

पाक खिलाड़ी को टीम में लेने पर घिरीं काव्या मारन, केकेआर विवाद से सबक क्यों नहीं लीं?

इंग्लैंड की फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग द हंड्रेड की हालिया नीलामी में एक ऐसा फैसला सामने आया है जिसने क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। काव्या मारन  से जुड़ी फ्रेंचाइज़ी सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद  को खरीदने के बाद विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम […]

Read More
Sports

महमूदुल्लाह का दर्दभरा बयान: भारत से हार का अनुभव आज भी ताजा

बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत के खिलाफ मिली दर्दनाक हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उस मैच की याद आज भी उन्हें भावुक कर देती है और वह उनके क्रिकेट करियर का सबसे कठिन पल था। दरअसल, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2016   […]

Read More
homeslider Sports

शिवम दुबे ने पिता को पहनाया वर्ल्ड कप जीत का मेडल

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर Shivam Dube का एक भावुक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह अपनी जीत का मेडल अपने पिता को पहनाते हुए नजर आ […]

Read More